अब 40-45 उम्र वाले हिताची कर्मियों को भी वीआरएस
कंपनी प्रबंधन 45-50, 50-55 व 55-60 आयु-वर्ग वाले कर्मचारियों के लिए ही यह सेवा निवृत्ति योजना शुरू की है।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा हिताची के मदर प्लांट जमशेदपुर में वीआरएस को लेकर कर्मचारियों से आवेदन लिया जा रहा है। कंपनी प्रबंधन 45-50, 50-55 व 55-60 आयु-वर्ग वाले कर्मचारियों के लिए ही यह सेवा निवृत्ति योजना शुरू की है। लेकिन इधर कर्मचारियों की मांग को देखते हुए यूनियन ने 40 से 45 आयु-वर्ग वाले कर्मियों को भी इसमें शामिल करने का प्रस्ताव दिया है, जिस पर प्रबंधन ने हामी भर दी है। यूनियन सूत्रों के मुताबिक कंपनी अधिकारियों से बातचीत के बाद 40-45 आयु वर्ग वाले कर्मचारियों से भी आवेदन मांगा गया है जिस पर प्रबंधन विचार करेगा।
कर्मचारियों को वीआरएस में शामिल होने के लिए 31 अगस्त तक डिवीजनवार आवेदन देना है फिर प्रबंधन स्कीम में शामिल होने वाले कर्मचारियों के नामों की घोषणा करेगा। कंपनी अपनी सुविधा को देखते हुए तीन माह से लेकर अप्रैल-20 के बीच कभी भी कर्मचारियों को वीआरएस स्कीम में शामिल कर सकती है। इसमें टी- ई (कर्मचारी) व टी-एस (सुपरवाइजर) ग्रेड के कर्मचारी शामिल होंगे। खड़गपुर नहीं जाने वाले कर्मचारी ही वीआरएस लेना चाहते हैं। सुपरवाइजरों के ग्रेड में 17 फीसद की वृद्धि, घोषणा आज टाटा हिताची सुपरवाइजरों के ग्रेड में उनके कुल सीटीसी (कॉस्ट टू कंपनी) पर 17 फीसद की बढ़ोतरी करने की तैयारी है।
ग्रेड समझौते को लेकर गुरुवार को सुबह से अधिकारियों की बैठक हुई लेकिन अंतिम मुहर नहीं लग पाई। कंपनी के प्लांट हेड शहर से बाहर हैं। अब उनकी उपस्थिति में ही सुपरवाइजरों के ग्रेड में इजाफा किया जाएगा। जानकारी हो कि कंपनी कर्मचारियों का ग्रेड बीते माह ही हुआ है, उसमें एक-एक कर्मचारियों के ग्रेड में 9500 तक की बढ़ोतरी हुई है एचआरए 25 फीसद अलग है। यहां सुपरवाइजरों की संख्या 50 से पार है।