Move to Jagran APP

jharkhand panchayat chunav 2022 Live : चांडिल में अब तक बूथ 76 में 52 प्रतिशत व बूथ 77 पर 62 प्रतिशत वोटिंग

jharkhand panchayat chunav 2022 ः दुमका के मतपत्र आने के कारण फिर कराई गई वोटिंग। मतदान अभी तक जारी है। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरवा राजकमल ने पंचायत समिति पद के लिए फिर से चुनाव कराने का निर्णय लिया था।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 12:56 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 12:56 PM (IST)
jharkhand panchayat chunav 2022 Live : चांडिल में अब तक बूथ 76 में 52 प्रतिशत व बूथ 77 पर 62 प्रतिशत वोटिंग
jharkhand panchayat chunav 2022 ः मतदान करके निकलती महिला।

चांडिल(जमशेदपुर)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में शनिवार को चांडिल प्रखंड के बूथ संख्या 76, 77 में मतदान केंद्र उत्क्रमित विद्यालय पतरातू में पंचायत समिति के मतपत्र दुमका से आ गए थे। जिसके कारण सोमवार फिर से चुनाव हुए। सोमवार को सुबह 7 बजे से फिर से मतदान शुरू हुआ। लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं। मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। वहीं मतदान केन्द्र के चारों और सुरक्षा कर्मी तैनात थे। मतदान केन्द्र पर चांडिल प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार एवं अंचलाधिकारी प्रणब अम्बष्ठ मतदान केन्द्र में डटे रहे। दोपहर 12 बजे तक बुथ संख्या 76 में 52 प्रतिशत व बुथ 77 पर 62 प्रतिशत तक मतदान हुई है। फिलहाल मतदान जारी है।

loksabha election banner

मतपत्र पर नहीं गई थी किसी की नजर

दुमका के मतपत्र आए थे, इस पर किसी की नजर नहीं पड़ी थी। सुबह मतदान कर्मियों ने इसकी जानकारी उपायुक्त अरवा राजकमल को दी।  उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरवा राजकमल ने पंचायत समिति पद के लिए फिर से चुनाव कराने का निर्णय लिया था। इसकी जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग को दे दी गई थी। आयोग का निर्देश आने के बाद इन केंद्रों पर फिर से पंचायत समिति पद के लिए चुनाव हो रहा है।

दो बूथों पर तकनीकी कारणों से पंचायत समिति पद का चुनाव फिर से कराया गया। इसके लिए आयोग से दिशा-निर्देश मांगा था। अन्य जगहों पर चुनाव शांतिपूर्ण रहा था। इसके लिए मतदान कर्मियों व निर्वाचन कार्य में लगे सभी पदाधिकारियों को बधाई। - अरवा राजकमल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.