मतदाताओं को जागरूक करेंगे छात्र-छात्राएं
मुसाबनी : जीसीजेडी हाई स्कूल में बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बाद विवाद प्रतियोगिता आयोज
मुसाबनी : जीसीजेडी हाई स्कूल में बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुसाबनी अंचल अधिकारी साधु अंचलाधिकारी साधु चरण देवगम की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र से संबंधित वाद विवाद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सीओ साधु चरण देवगम ने विद्यालय के सैकड़ों छात्र छात्राओं के बीच घूम-घूम कर उन्हें लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान की भूमिका पर उन्होंने चर्चा की।। बच्चों से सवाल पूछे। बच्चों ने उनके सवालों का जवाब गर्मजोशी से दिया। उन्होंने बच्चों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक बनने की अपील की। सीओ के संवाद को सुनकर बच्चों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य शिव पूजन ¨सह चौहान, सुभाष प्रसाद ¨सह अनुज, राम अनुग्रह ¨सह, सोमेश्वर झा, विनोदानंद झा, निमाई मार्डी, सीमा रानी दास, अंचल कार्यालय के गौर हरि बेरा, कृष्णा चौधरी आदि उपस्थित थे।