Move to Jagran APP

IPL AUCTION 2020 : झारखंड के बैट़समैन विराट सिंह को सनराइज हैदराबाद ने 1.90 करोड़ में खरीदा, 50 लाख में सौरभ तिवारी मुंबई इंडियंस के Jamshedpur News

IPL AUCTION 2020. आइपीएल -13 के लिए क्रिकेट खिलाडि़यों की नीलामी कोलकाता में शुरू हुई। झारखंड के सात खिलाडि़यों की किस्‍मत दांव पर ।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 08:28 PM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 09:18 AM (IST)
IPL AUCTION 2020 : झारखंड के बैट़समैन विराट सिंह को सनराइज हैदराबाद ने 1.90 करोड़ में खरीदा, 50 लाख में सौरभ तिवारी मुंबई इंडियंस के Jamshedpur News
IPL AUCTION 2020 : झारखंड के बैट़समैन विराट सिंह को सनराइज हैदराबाद ने 1.90 करोड़ में खरीदा, 50 लाख में सौरभ तिवारी मुंबई इंडियंस के Jamshedpur News

जमशेदपुर (जेएनएन)।  INDIAN PREMIER LEAGUE, IPL-13 आइपीएल सीजन 13 में अपनी चमक बिखेरने के लिए क्रिकेट खिलाडि़यों की बोली लगनी शुरू हो चुकी है। 

prime article banner

2020 में होने वाले आइपीएल-13 में झारखंड के कई खिलाड़ी भी जलवा बिखेरने की तैयारी में हैं। यह पहली बार है जब आइपीएल के लिए क्रिकेट खिलाडि़यों की नीलामी कोलकाता में हो रही है।  गुरुवार को शुरू हुई नीलामी प्रक्रिया में झारखंड के बैट़़समैन विराट सिंह ने उंची छलांग लगाई जब उन्‍हें सनराइज हैदराबाद ने 1.90 करोड़ में आइपीएल के लिए खरीदा।

नीलामी शुरू होने से पहले विराट सिंह का बेस प्राइस केवल 20 लाख रुपये रखा गया था। वहीं झारखंड जमशेदपुर के बांए हाथ के बल्‍लेबाज सौरभ तिवारी 50 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस के हुए। सौरभ पहले भी आइपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। कोलकाता में होने वाले खिलाडिय़ों की नीलामी में झारखंड के सात खिलाडिय़ों की किस्मत दांव पर थी। हालांकि  विभिन्न फ्रेंचाइजी ने छह खिलाडिय़ों को अपनी टीम में रिटेन किया है। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को एक बार फिर टीम ने रिटेन किया है। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब ने स्टील एक्सप्रेस के नाम से विख्यात वरुण एरोन को, हैदराबाद ने शाहबाज नदीम को, मुंबई इंडियंस ने विकेटकीपर इशान किशन, अनुकूल राय को रिटेन किया है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने धौनी के अलावा मोनू कुमार सिंह को अपनी टीम में बनाए रखा है। 

आइपीएल-2020 के लिए इस बार कुल 332 खिलाडिय़ों पर बोली लगनी थी। इस बार की नीलामी में 29 विदेशी खिलाडि़यों सहित कुल 73 खिलाडिय़ों को विभिन्‍न आइपीएल टीमों के लिए खरीदा जाना है। नीलामी के लिए आइपीएल प्रबंधन ने 332 खिलाडिय़ों को शॉर्टलिस्ट किया था। शॉर्टलिस्‍ट किए गए खिलाडि़यों में 186 भारतीय खिलाड़ी, 143 विदेशी खिलाड़ी और एसोसिएट नेशंस के 3 खिलाड़ी शामिल थे। नीलामी में भाग लेने के लिए कुल 997 खिलाडिय़ों ने पंजीकरण कराया था।  

50 लाख में मुंबई इंडियंस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी को लिया 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी का बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा गया था। बेस प्राइस कीमत पर ही उन्‍हें मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया।  गत सीजन में सौरभ को इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का मौका नहीं मिला था। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सौरव को इस बार मौका मिल गया। इसके अलावा आधे दर्जन अन्य खिलाडिय़ों का बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखा गया था। इसमें मुंबई इंडियन टीम से खेल चुके राहुल शुक्ला, सुमित कुमार, अजय सोनू टी, उत्कर्ष सिंह, सुशांत मिश्रा व विराट सिंह के नाम शामिल हैं।  

दो साल पहले आईपीएल-11 के लिए दो दिनों तक चली नीलामी में झारखंड के चार खिलाडिय़ों की बोली लगी थी। जहां स्पिनर शाहबाज नदीम को डेयरडेविल्स ने 3.2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में बनाये रखा वहीं सौरभ तिवारी को 80 लाख और अनुकूल राय को 20 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था। झारखंड के तेज गेंदबाज मोनू सिंह को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख में अपने साथ अनुबंध किया। 

झारखंड के इन खिलाडि़यों को बनाए रखा गया 

महेंद्र सिंह धौनी

उम्र के साथ खेल में बेहतर क्रिकेट का प्रदर्शन कर रहे महेंद्र सिंह धौनी अभी तक आइपीएल के सभी संस्करणों में खेलते रहे हैं। इस लीग में उनका प्रदर्शन असाधारण रहा है। अब तक 190 मैचों में धौनी ने 4432 रन बनाए हैं। पिछले साल धोनी  ने 15 मैचों में 416 रन बनाए थे। इस साल भी चेन्नई को अपने कप्तान से कुछ ऐसी ही उम्मीद है। 

इशान किशन : मुंबई इंडियंस

 आइपीएल में इशान किशन ने अपने बेहतरीन  प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। गत सीजन में मुंबई इंडियंस ने छह करोड़ 20 लाख में उन्हें अपने साथ जोड़ा है। इशान पिछले चार सत्र से लगातार आइपीएल के लिए खेल रहे हैं। लीग में विकेटकीपर रहे इशान ने अब तक 37 मैचों में 695 रन बनाए हैं। पिछले सत्र में इस खिलाड़ी ने सात  मैचों में 101 रन ठोके थे।

मोनू कुमार : चेन्नई सुपरकिंग्स

 झारखंड रणजी टीम के तेज गेंदबाज की पहचान रखनेवाले मोनू कुमार पिछले साल भी चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़े थे। हालांकि  उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इस बार भी वे टीम ने उन्हें अपने साथ बनाए रखा  है। इस मध्यम तेज गेंदबाज को उम्मीद है कि इस बार कप्तान धौनी मौका देंगे।

वरुण एरोन : राजस्थान रॉयल्स

तेज गेंदबाज के रूप में  झारखंड से उभरे वरुण अपनी चोट के कारण परेशान रहे हैं। चोट के कारण पिछले सत्र आइपीएल से दूर रहनेवाला यह खिलाड़ी  इस बार पूरी तरह फिट बताया जा रहा हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए दमदार प्रदर्शन करने को तैयार हैं। राजस्थान ने उन्हें दो करोड़ चालीस लाख में अपने साथ जोड़ा है। वरुण ने अब तक खेले पांच मैच में चार विकेट लिए थे। 

शाहबाज नदीम : सनराइजर्स हैदराबाद

इस बार सनराइजर्स हैदराबाद ने रिटेन किया है। हैदराबाद ने पिछले साल उन्हें दो करोड़ बीस लाख में अपने साथ जोड़ा है। नदीम ने अब तक 64 आइपीएल मैच खेले हैं और 42 विकेट झटके हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.