अयोध्या में हर हाल में भव्य मंदिर बनेगा : परांडे
जासं, जमशेदपुर : हर हाल में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। भारत के किसी भी कोने में बाब
जासं, जमशेदपुर : हर हाल में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। भारत के किसी भी कोने में बाबरी मस्जिद नहीं बनने दी जाएगी।
ये बातें विश्व ¨हदू परिषद के नवनिर्वाचित अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद पराडे ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। परांडे पोखरी स्थित आरवीएस इंजीनिय¨रग कालेज में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षण वर्ग में भी शामिल हुए, तो शाम को बिष्टुपुर स्थित महाराष्ट्र हितकारी मंडल में विहिप कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में छोटा सा राम मंदिर बन चुका है। अब भव्य मंदिर बनाना है। मामला अभी कोर्ट में है। राम मंदिर के लिए संसद में कानून लाना होगा। यह शक्ति परीक्षण का मामला है, जिसमें हर हाल में विजयी होना होगा। शक्ति संघर्ष से ही राम मंदिर बन सकता है। पराडे ने कहा कि हजारों साल के संघर्ष के बाद आज हिंदू भाइयों का स्वाभिमान जागृत हुआ है। 70 हजार गावों में राष्ट्रवादी हिंदू उठ खड़ा हुआ है। हिंदुत्व के लिए अनुकूल स्थिति अब बनी है। आज करोड़ों लोग हिंदुत्व की रक्षा के लिए सक्रिय हैं। विश्व के 36 देशों में भी हिंदुओं के बीच जागरूकता आई है। 40 हजार वर्ष से सभी ¨हदुओं का डीएनए एक है। सभी ¨हदू समान हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि तेजी से हो रहे धर्मातरण पर और अंकुश लगाने की जरूरत है। इससे पहले पराडे का विहिप नेताओं ने पारडीह काली मंदिर में भव्य स्वागत किया। पराडे ने काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता महंत विद्यानंद सरस्वती से भी लगभग एक घटा तक विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। स्वागत करने वालों में विहिप नेता अवतार सिंह गाधी और जनार्दन पाडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।