सम्मानित किए गए टीडब्ल्यूयू के पदाधिकारी
जासं, जमशेदपुर : टाटा स्टील फिल्ड मेंटीनेंस इलेक्ट्रिकल विभाग के कर्मचारियों ने टाटा वर्कस
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Apr 2018 08:25 PM (IST)Updated: Sun, 08 Apr 2018 08:25 PM (IST)
जासं, जमशेदपुर : टाटा स्टील फिल्ड मेंटीनेंस इलेक्ट्रिकल विभाग के कर्मचारियों ने टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। स्थानीय कैंसर रेस्ट हाउस में रविवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन कर यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारियों को माला पहनाया गया।
सम्मानित होने वालों में आर रवि प्रसाद के साथ यूनियन पदाधिकारी अरविंद पांडेय, सतीश सिंह, शहनवाज आलम, भगवान सिंह, हरिशंकर सिंह, शत्रुघ्न राय, धर्मेन्द्र उपाध्याय, नितेश राज आदि शामिल थे। वहीं इलेक्ट्रिकल विभाग के कर्मचारी एस. आलम, शंभू प्रसाद, आइडी प्रसाद, मिथिलेश, भगवान शर्मा, वीआर पाणिकर, अजीत, एन. पाल, विकास साहू, बिजय समेत 40 कर्मचारी सम्मान समारोह में शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें