Move to Jagran APP

टाटा कमिंस में ग्रेड की राशि बढ़ोतरी पर पेंच

जमशेदपुर : टाटा कमिंस कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन मामले में कुल राशि बढ़ोतरी को लेकर प

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 02:47 AM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 02:47 AM (IST)
टाटा कमिंस में ग्रेड की राशि बढ़ोतरी पर पेंच
टाटा कमिंस में ग्रेड की राशि बढ़ोतरी पर पेंच

जमशेदपुर : टाटा कमिंस कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन मामले में कुल राशि बढ़ोतरी को लेकर पेंच फंस गया है। टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन की ओर से टाटा मोटर्स के पुणे इकाई की तर्ज पर समझौते कराने की मांग की जा रही है। वहां कर्मचारियों के ग्रेड में कुल 17,300 की बढ़ोतरी हुई है, उसी तर्ज पर गुरुवार को यहां भी ग्रेड की कुल राशि में इजाफा करने की मांग की गई, जिसे प्रबंधन ने ठुकरा दिया। यूनियन पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि टाटा मोटर्स की तर्ज पर हीं यहां समझौते होते आया है। ऐसे में उससे हटकर समझौता नहीं हो सकता है।

loksabha election banner

ग्रेड रिवीजन वार्ता में ंप्रबंधन पक्ष से एसके सिंह, कृष्ण कुमार, अजितेश मूंगा, दीप्ति महेश्वरी, यूनियन नेता अरुण सिंह, ई-सिराजी, मनोज सिंह, शशि शेखर शुक्ला, साम्राठ चक्रवर्ती आदि शामिल थे।

-----------

जारी है कैंटीन बहिष्कार

टाटा कमिंस में बीते 13 अप्रैल से जारी स्थायी कर्मियों का कैंटीन बहिष्कार कार्यक्रम गुरुवार को भी जारी रहा। कंपनी में वीआरएस की अधिसूचना वापस कराने को लेकर यूनियन की पहल पर कैंटीन बहिष्कार किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.