Dhanteras 2019 : मंदी से कराह रहे वाहन बाजार की बल्ले-बल्ले, धनतेरस पर कारोबार 78 करोड़ के पार
Dhanteras 2019. धनतेरस पर वाहन बाजार का कारोबार 78 करोड़ पार कर गया है। बुकिंग के नाम पर दोपहिया वाहन कंपनियों को 18.53 तथा चार पहिया वाहन कंपनियों को 60 करोड़ मिले।
जमशेदपुर, जासं। Dhanteras 2019.धनतेरस को लेकर जमशेदपुर का वाहन बाजार पहलेे से सुधरा है। पिछले वर्ष जहां इस बाजार से मात्र 18 करोड़ की आमदनी हुई थी, लेकिन इस बार धनतेरस से पहले आमदनी 78 करोड़ के पार हो गई है। जिन कंपनियों ने खुले तौर वाहनों की बुकिंग की बात बताई है, उस आधार यह कुल आमदनी का अनुमान लगाया है। अभी भी कई कंपनियों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
धनतेरस को ले इस साल शहर में लगभग 2210 से ज्यादा दोपहिया वाहनों की बुकिंग हो गई है, इनकी कुल कीमत 18 करोड़ 53 लाख रुपये से ज्यादा है। वहीं इस बार शहर में हीरो मोटोकॉर्प की दोपहिया वाहन की धनतेरस में अब तक 650 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है। वहीं चार पहिया वाहन की बात करें तो धनतेरस को लेकर 695 वाहनों की बुकिंग गुरुवार तक हो चुकी है। इनकी कुल कीमत 60 करोड़ रुपये हैं। सबसे ज्यादा किया कंपनी के चार पहिया वाहनों की बुकिंग हुई है।
इतनी हुई बुकिंग
किस कंपनी की कितनी बुकिंग, कितनी मिलेगी राशि
दोपहिया वाहन कंपनी - बुकिंग - कुल राशि
1. हीरो मोटोकॉर्प - 650 - 5.20 करोड़ रुपये
2. हौंडा - 470 - 3.76 करोड़ रुपये
3. बजाज - 410 - 2.87 करोड़ रुपये
4. टीवीएस - 330 - 2.31 करोड़ रुपये
5. यामहा - 230 - 2.07 करोड़ रुपये
6. केटीएम - 60 - 1.02 करोड़ रुपये
7. रॉयल इनफील्ड - 60 - 1.30 करोड़ रुपये
चार पहिया वाहन कंपनी
1. टाटा मोटर्स - 75 - 3.75 करोड़
2. किया - 175 - 24 करोड़
3. रेनॉल्ट - 70 - 3.5 करोड़
4. मारुति - 250 - 17.50 करोड़
5. हुंडाई - 125 - 10 करोड़।