Move to Jagran APP

Vastu Tips : इन गंदी आदतों को आज ही बदल डालें, वरना हो जाएंगे कंगाल

Vastu Tips कई बार हम छोटी-मोटी खराब आदतों को नजरअंदाज कर जाते हैं। लेकिन यही आदते जी का जंजाल बन जाता है। अगर समय रहते इन आदतों में सुधार नहीं किया गया तो फिर यह हमें कंगाल तक बना सकता है...

By Jitendra SinghEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 06:05 AM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 10:10 AM (IST)
Vastu Tips : इन गंदी आदतों को आज ही बदल डालें, वरना हो जाएंगे कंगाल
Vastu Tips : इन गंदी आदतों को आज ही बदल डालें, वरना हो जाएंगे कंगाल

जमशेदपुर : हिंदू परंपरा के मुताबिक मनुष्य में कई गंदी आदतों की वजह से लोगों की तरक्की रूक जाती है तथा वे कंगाल हो जाते हैं। जमशेदपुर के जाने-माने वास्तुविद व ज्योतिषाचार्य राजेश पाठक कहते हैं, धन की देवी लक्ष्मी बहुत चंचल होती है। आज यहां तो कल वहां, उन्हें अपने पास रोक कर रखना किसी के वश की बात नहीं है। हमेशा उनकी कृपा पाते रहना मुश्किल होता है। उस पर यदि व्यक्ति ऐसे काम करे तो मां लक्ष्मी को सख्त नापसंद हो तब तो मां लक्ष्मी को उससे दूर जाते देर नहीं लगती है। जाहिर है जहां देवी लक्ष्मी नहीं रहती, वहां गरीबी और दुख रहते हैं। जानना होगा कि कौन सी आदतें है जो व्यक्ति को गरीब बनाती है।

loksabha election banner

बिस्तर पर बैठकर खाना : कहा गया है मां अन्नपूर्णा देवी लक्ष्मी का ही एक रूप है। बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से अन्न का अपमान होता है। और मां लक्ष्मी नाराज होती है। भोजन हमेशा सम्मान जनक तरीके से आसन या फिर टेबल-कुर्सी पर बैठकर करना चाहिए। बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से कर्ज बढ़ता है साथ ही व्यक्ति बीमारियों का शिकार होता है।

किचन में जूठे बर्तन छोड़ना : कई घरों में रात में भोजन करने के बाद किचन में ही जूठे बर्तन छोड़ देते हैं। ऐसा करना भी मां अन्नपूर्णा का अपमान है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक रात में किचन को हमेशा साफ करना चाहिए वरना देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती है।

घर के सामने डस्टबिन रखना : यदि घर के मुख्य द्वार के सामने डस्टबिन रखा है तो उसे तुरंत हटा दें, वरना मां लक्ष्मी तो नाराज होगी ही, पड़ोसियों के साथ भी रिश्ते बिगड़ने में देर नहीं लगेगी।

 

महिलाओं का अपमान करना : जिस घर में महिलाओं का अपमान होता है वहां मां लक्ष्मी कभी नहीं रहती है। लिहाजा महिलाओं, गरीबों का अपमान कभी न करना चाहिए।

जमीन पर नहीं रखें पूजा की सामग्री : पूजा के दौरान कभी भी कोई सामान जमीन पर नहीं रखना चाहिए। भगवान को अर्पित की जानी वाली हर चीज थाल में ही रखना है।

 

शाम के वक्त किसी को न दें ये चीजें : शाम के समय किसी भी बाहरी व्यक्ति को दूध, दही, नमक न दें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर की लक्ष्मी चली जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.