Move to Jagran APP

पोटका में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का शिलान्यास करेंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, तैयारियां पूरी

Eklavya Model Residential School in Potka पूर्वी सिंहभूम के पाेटका-कोवाली क्षेत्र के लोगों का इंतजार खत्म ही होनेवाला है। पोटका में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 23 Sep 2021 05:46 PM (IST)Updated: Thu, 23 Sep 2021 05:46 PM (IST)
पोटका में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का शिलान्यास करेंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, तैयारियां पूरी
शुक्रवार को दोपहर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधिवत शिलान्यास होगा।

पोटका पूर्वी सिंहभूम, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम के पाेटका-कोवाली क्षेत्र के लोगों का इंतजार खत्म ही होनेवाला है। पोटका में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। कोवाली थाना के समीप एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय को लेकर कई बार विभाग की ओर से रिपोर्ट भेजी गई थी।

loksabha election banner

जिसके बाद लखन साईं मौजा मंगला साईं खाता नंबर 60, प्लॉट नंबर 308, 13 एकड़ एवं प्लॉट नंबर 310 में 7 एकड़, कुल रकबा 20 एकड़ पर एकलव्य आदर्श विद्यालय की स्थापना को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों को गुरुवार को पोटका अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी इम्तियाज अहमद की अगुवायी में अंतिम रूपदया गया।  देते हुए कहा कि दोपहर के 12:05 में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, परिवहन सह आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन, सांसद विद्युत वरण महतो, पोटका विधायक संजीव सरदार एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न होगा । इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।

बता दें कि पोटका क्षेत्र में लंबे समय से लोगों में केंद्रीय विद्यालय, सैनिक विद्यालय एवं एकलव्य विद्यालय को लेकर  चर्चा चलती रही मगर इन चर्चाओं को अब पूर्ण विराम लग चुका है। शुक्रवार को दोपहर के 12:05 में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधिवत शिलान्यास होगा। शिलान्यास बाद बुनुडीह में मनोज सरदार के आवास पर कुछ समय बिताने के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा डुमरिया के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। वही कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.