Move to Jagran APP

टाटा मोटर्स से यूनियन नेता हर्षवद्र्धन और पप्पू सिंह बर्खास्त, अब हो सकती इनकी बारी Jamshedpur News

Tata motors. टाटा मोटर्स से यूनियन नेता हर्षवद्र्धन और पप्पू सिंह बर्खास्त कर दिए गए हैं। दोनों को अप्रैल में प्रपोज्ड टू डिस्चार्ज का लेटर मिला था।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 10:22 AM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 04:29 PM (IST)
टाटा मोटर्स से यूनियन नेता हर्षवद्र्धन और पप्पू सिंह बर्खास्त, अब हो सकती इनकी बारी Jamshedpur News
टाटा मोटर्स से यूनियन नेता हर्षवद्र्धन और पप्पू सिंह बर्खास्त, अब हो सकती इनकी बारी Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं।  टाटा मोटर्स प्रबंधन ने टेल्को वर्कर्स यूनियन के नेता हर्षवद्र्धन व टीएमएल यूनियन के पूर्व पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह को बर्खास्त कर दिया है। शनिवार को दोनों नेताओं के टेल्को स्थित आवास पर बर्खास्तगी का पत्र भेज दिया गया। 

loksabha election banner

हर्षवद्र्धन टाटा मोटर्स के प्लांट वन व पप्पू सिंह एचवीएक्सल के कर्मचारी हैं। इन्हें कंपनी की आचार संहिता के  उल्लंघन समेत कई आरोप में बर्खास्त किया गया है। इससे पूर्व अप्रैल में इन दोनों नेताओं को प्रपोज्ड टू डिस्चार्ज का लेटर मिला था। फिर दोनों नेताओं की ओर से प्रबंधन को जवाब भी दिया गया था।

हर्षवद्र्धन 16 जुलाई-2017 तो पप्पू 12 जून-2018 को हुए थे निलंबित

हर्षवद्र्धन सिंह को 16 जुलाई 2017 व पप्पू सिंह को 12 जून 2018 को निलंबित किया गया था। हर्षवद्र्धन पर शॉप-फ्लोर से गायब रहने व पप्पू सिंह पर टाटा मोटर्स अस्पताल के डॉक्टर के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप लगा था।

बर्खास्तगी में अब किसकी बारी...

टेल्को वर्कर्स यूनियन के महासचिव प्रकाश कुमार के बाद यूनियन नेता हर्षवद्र्धन व पप्पू सिंह की बर्खास्तगी हो गई है, अब किसका नंबर है, यह सवाल सभी कर्मियों के जेहन में घूम रहा है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष अमलेश कुमार व प्रकाश कुमार दोनों नेताओं पर एक साथ कार्रवाई हुई थी जिसमें अमलेश ने माफीनामा देकर नौकरी पर वापस आ गए। जबकि उसी मामले में आरोपी प्रकाश कुमार को बर्खास्त होना पड़ा। वैसे ही टेल्को वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष आकाश दुबे व सहायक सचिव कैसर खां को एक कंपनी परिसर में हो-हंगामा कराने के आरोप में निलंबित किया गया था। जिसमें दोनों के उपर सुनवाई हुई कैसर खां कंपनी के अंदर चले गए तथा आकाश दुबे आज भी बाहर हैं। अप्रैल महीने में उन्हें भी हर्षवद्र्धन व पप्पू सिंह के साथ प्रपोज्ड टू डिस्चार्ज का लेटर मिला था, जिसका वे जवाब तलब कर चुके हैं। उधर, टीएमएल कर्मी व टेल्को को-ऑपरेटिव सोसाइटी के मेंबर अभय कुमार सिंह व व ट्रांसपोर्ट डिवीजन के कर्मचारी बंटी सिंह भी सस्पेंड चल रहे हैं। इनलोगों के मामले में इंक्वारी चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.