Move to Jagran APP

Tata cummins : बर्खास्तगी पर यूनियन खफा, ग्रेड रिवीजन पर वार्ता बंद Jamshedpur News

टाटा कमिंस में ग्रेड रिवीजन पर वार्ता बंद हो गई है। यूनियन नेताओं पर कार्रवाई के बाद बैठक नहीं हो रही है। पहले टाटा मोटर्स के साथ ही समझौता हो जाता था।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 18 Dec 2019 03:21 PM (IST)Updated: Wed, 18 Dec 2019 03:21 PM (IST)
Tata cummins :  बर्खास्तगी पर यूनियन खफा, ग्रेड रिवीजन पर वार्ता बंद Jamshedpur News
Tata cummins : बर्खास्तगी पर यूनियन खफा, ग्रेड रिवीजन पर वार्ता बंद Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं।  टाटा कमिंस कर्मचारियों के ग्रेड पर ग्रहण लग गया है। पहले कर्मचारीपुत्रों के नियोजन पर प्रबंधन-यूनियन के बीच ठनी जिससे ग्रेड वार्ता बंद रही। जब नियोजन पर बात बनी और ग्रेड वार्ता शुरू हुई तो यूनियन नेताओं की बर्खास्तगी को लेकर फिर प्रबंधन-यूनियन के बीच बैठक बंद हो गई है। कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन एक अप्रैल 2019 से लंबित है। अब तक टाटा मोटर्स के साथ ही यहां ग्रेड रिवीजन होते आया है लेकिन इस बार ग्रेड पर ग्रहण लगता दिख रहा है। 

loksabha election banner

यूनियन नेताओं की बर्खास्तगी को लेकर बीते बुधवार से ही ग्रेड वार्ता बंद है। यूनियन के तीन पदाधिकारी और एक सदस्य के सस्पेंशन विथ पेंडिंग इंक्वारी (जांच होने तक निलंबन) पत्र जारी होने का बाद से ग्रेड वार्ता रूक गयी है। ग्रेड वार्ता के लिए यूनियन की नौ सदस्यीय टीम (स्टीयङ्क्षरग कमेटी) को अधिकृत किया गया था। इसमें से तीन पूर्व पदाधिकारी पर कार्रवाई हुई है जबकि एक कमेटी मेंबर है। यूनियन की ओर से नौ में छह सदस्य ही शेष बचे हैं। जब तक निलंबित पदाधिकारियों के मामले में प्रबंधन कुछ निर्णय नहीं लेता है तब तक वार्ता का दौर शुरू नहीं होगा। 

मारपीट के बाद हुई कार्रवाई

मालूम हो कि पिछले दिनों टेल्को क्लब में प्रबंधन और यूनियन सदस्यों के लिए एक गेट टू गेदर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उसी दौरान यूनियन के कुछ लोग आपस में उलझ गये और नौबत मारपीट तक पहुंच गयी थी। यह सारी घटना कंपनी के वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में हुई थी। प्रबंधन ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कंपनी कोड ऑफ  कंडक्ट के तहत कार्रवाई की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.