जमीन विवाद में चाचा-भतीजा में मारपीट, चार घायल
पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के डोमजुड़ी गांव में गुरुवार की शाम शौचालय के लिए गड्ढा खोदने को लेकर चाचा-भतीजा में विवाद हो गया। मारपीट भी हुई। मारपीट में दोनों पक्ष के चार लोग जख्मी हो गए है। घायलों को तत्काल बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं मामले की तहकीकात में बहरागोड़ा थाना पुलिस जुट गई है..
संवाद सूत्र, बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के डोमजुड़ी गांव में गुरुवार की शाम शौचालय के लिए गड्ढा खोदने को लेकर चाचा-भतीजा में विवाद हो गया। मारपीट भी हुई। मारपीट में दोनों पक्ष के चार लोग जख्मी हो गए है। घायलों को तत्काल बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं मामले की तहकीकात में बहरागोड़ा थाना पुलिस जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बहरागोड़ा के डोमजुड़ी गांव में शौचालय बनाने को लेकर मृत्युंजय साव द्वारा गड्ढा खोदा जा रहा था। इस दौरान उनका भतीजा विनोद साहू ने इसका विरोध करते हुए कहा कि उसकी जमीन गड्ढा खोदा जा रहा है। इसलिए उसने काम बंद करने को कहा। इसी पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला तू तू मैं मैं से शुरू होकर मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान कुल्हाड़ी भी निकल आई। गंभीर रूप से घायल विनोद साव ने चाचा मृत्युंजय साव के ऊपर तथा चाचा मृत्युंजय ने भतीजा विनोद साव पर तथा मृत्युंजय के पुत्र भवानी शंकर साव पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चाचा ने भतीजा को घायल कर दिया। विनोद साहू और उनकी भाभी बासंती साव के सिर पर गंभीर चोट है। चाचा मृत्युंजय साव एवं भवानी शंकर साहू के मुंह में गंभीर चोटें हैं।घटना की सूचना पर बहरागोड़ा थाना के अवर निरीक्षक नीलेश कुमार, बाबूलाल दुबे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पत्थर लदे वाहन को किया जब्त : पावड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत के स्वर्गछिड़ा निवासी मधु री ने बताया कि अपनी रैयती जमीन पर पत्थर तोड़ कर उसे समतल कर रहे थे और पत्थरों को भाड़े के ट्रैक्टर से घर ले जा रहे थे। इसी दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने उसे जब्त कर लिया गया। मधु री ने बताया कि शिरीषबनी मौजा में उनकी जमीन है। पथरीली जमीन होने के कारण खेती नहीं कर पाते हैं इसलिए परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर पत्थरों को तोड़कर जमीन को समतल कर रहे थे। बाद में पत्थरों को कार्तिक नाथ से भाड़े पर लिए ट्रैक्टर से घर लेकर जा रहे थे । इसी दौरान कार्रवाई करते हुए विभाग ने वाहन समेत जब्त कर लिया। उन्होंने जमीन के कागजात भी दिखाए। वार्ड सदस्य सालखन मांडी ने भी अधिकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं सुनी गई।