Move to Jagran APP

Chaibasa News : पेड़ से लटकती मिली दो युवतियों की लाश, दोनों थी सहेलियां

Chaibasa News. ग्रामीणों के अनुसार दोनों युवतियां सहेली थीं और एक साथ ही दोनों ने पेड़ पर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला खुदकुशी का ही प्रतीत हो रहा है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 29 Mar 2021 10:30 AM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 08:59 AM (IST)
Chaibasa News : पेड़ से लटकती मिली दो युवतियों की लाश, दोनों थी सहेलियां
झारखंड के कोल्हान से दिल दहलाने वाली खबर है।

गोईलकेरा (पश्चिमी सिंहभूम), जेएनएन। झारखंड के कोल्हान से दिल दहलाने वाली खबर है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के लाजोरा गांव में एक पेड़ से दो युवतियों की लटकती लाश मिली। यह घटना इलाके में चर्चा और कौतूहल का विषय बना हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार लाजोरा गांव के मुंडा टोली में ग्रामीणों ने आम के एक पेड़ की डाल पर दो युवतियों की लाश फंदे से लटकते देखा। इससे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीण मुंडा चारो गुइया मौके पर पहुंचे और शवों की पहचान 16 वर्षीय कैरी अंगरिया एवं 20 वर्षीय गुरुवारी कोड़ाह के रूप में की गई। ग्रामीण मुंडा ने ही पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। मृतका कैरी के पिता पातोर अंगरिया ने बताया कि उनकी बेटी अपने चाचा के घर पर रहती थी। जिनके घर के पास ही दूसरी मृतका गुरुवारी कोड़ाह का घर है। गुरुवारी की कुछ साल पहले शादी हुई थी। लेकिन एक साल से वह पति से अलग अपने मायके में ही रह रही थी। ग्रामीणों के अनुसार दोनों युवतियां सहेली थीं और एक साथ ही दोनों ने पेड़ पर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। प्रथमदृष्टया मामला खुदकुशी का ही प्रतीत हो रहा है।

आत्महत्या की सूचना के बाद घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.