गृहकलह से परेशान दो महिलाएं ने की खुदकुशी
संवाद सूत्र पटमदा : कमलपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत दो महिलाओं ने गृहकलह से आजिज आकर फंसी के फ
संवाद सूत्र पटमदा : कमलपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत दो महिलाओं ने गृहकलह से आजिज आकर फंसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। दोनों का शव पेड़ से लटकता पाया गाया।
काकीडीह गांव की प्रतिमा हासदा की मौत के बारे में उसके पति सपन हांसदा ने बताया कि प्रतिमा सुबह पाच बजे उठकर जमशेदपुर में दिहाड़ी मजदूरी के लिए जाने की तैयारी कर रही थी। खाना बनाने की तैयारी के बाद वह घर से निकल गई। कुछ देर बाद जब वह नहीं लौटी तो घर के पीछे जाकर देखा तो पेड़ पर उसका शव लटका रहा था। उन्होंने परिजनों की मदद से शव को उतारा और पुलिस को सूचित किया।
दूसरी घटना शुक्रवार की देर शाम काकीडीह टोला के हड़ियाडीह की है। जहां कानूराम मार्डी की दूसरी पत्नी तूलिका उर्फ तुम्बी ने घर में कलह के बाद पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। इस संबंध में उसके पति ने बताया कि शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर पहली पत्नी के साथ उसका (कानूराम) का झगड़ा हो गया। तभी तूलिका वहां पहुंची और दोनों पर खुद को बीच के रास्ते से हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाकर अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब खाना के लिए उसे बुलाने पहुंचा तो वह कमरे में नहीं थी। काफी देर खोजबीन के बाद गांव के बाहर एक पेड़ पर लटकता उसका शव मिला। जिसके बाद पुलिस व तूलिका के परिजनों को सूचित किया। वहीं तूलिका के परिजनों ने कानूराम व उसकी पहली पत्नी पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते कहा कि साक्ष्य छिपाने के लिए तूलिका का शव पेड़ से लटका दिया गया। सूचना पर पटमदा इंस्पेक्टर रामयस प्रसाद, कमलपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार, पटमदा थाना प्रभारी महेंद्र करमाली घटनास्थल पहुंचे और प्राथमिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।