Loot: जमशेदपुर के पोटका में ओडिशा के दो पशु व्यापारियों से दिनदहाड़े लूट, तीन हिरासत में
Jamshedpur Crime News. ओडिशा के रायरंगपुर के बकरी व्यापारी पिकअप वैन पर प्रताप बेहरा और मो. मुख्तार कोवाली अपने सहयोगी व्यापारियों के साथ रसूनचोपा गांव से होते हुए हल्दीपोखर हाट बाजार जा रहे थे। इस दौरान व्यापारियों के वैन को ओवरटेक कर रोक दिया।
जमशेदपुर, जासं। पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र रसूनचोपा के पास अपराधियों ने शनिवार को दिनदहाड़े दो व्यापारियों से रुपये और मोबाइल लूट लिए। घटना के बाद अपराधी भाग निकले। सूचना पर डीएसपी चंद्रशेखर आजाद समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों से मामले की जानकारी ली। लुटेरों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। संदेह के आधार पर पुलिस ने लूट में शामिल तीन लुटेरों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
ओडिशा के रायरंगपुर नुवाग्राम के रहनेवाले बकरी व्यापारी पिकअप वैन पर प्रताप बेहरा और मो. मुख्तार कोवाली अपने सहयोगी व्यापारियों के साथ रसूनचोपा गांव से होते हुए हल्दीपोखर हाट बाजार जा रहे थे। इस दौरान दूसरे पिकअप वैन ने व्यापारियों के वैन को ओवरटेक कर रोक दिया। चार व्यापारियों से लूटपाट करने लगे। विरोध पर मारपीट कर घायल कर दिया। प्रताप बेहरा को गंभीर चोट लगी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रताप बेहरा ने बताया कि शनिवार को हल्दीपोखर में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार पशु की खरीद-बिक्री काे ओडिशा से आते-जाते हैं। आज अपराधियों ने लूटपाट को अंजाम देकर भागने लगे, लेेकिन कुछ ही दूरी पर तीन लुटेरे पकड़े लिए गए। हल्दीपोखर में लगने वाले सप्ताहिक हाट में झारखंड की सीमा से सटे ओडिश के तिरिंग, रायरंगपुर, क्योंझर, मयुरभंज, पूर्वी सिंहभूम जिला के जादुगोड़ा, मुसाबनी, घाटशिला, मऊभंडार और जिले से सरायकेला-खरसावां जिले से सटे राजनगर इलाके के लोग पहुंचते हैं। पशुओं की खरीद-बिक्री में शामिल होते हैं।