Move to Jagran APP

प्यार ने बदल दी जिंदगी, नक्सली दस्ता छोड़ मुख्यधारा मेंं लौटे राकेश और चांदनी

Naxalites surrendered. भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े दो नक्‍सलियों ने आत्‍मसमर्पण कर दिया है। दोनों महाराज प्रमाणिक के दस्‍ते में सक्रिय थे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 03:01 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 10:10 PM (IST)
प्यार ने बदल दी जिंदगी, नक्सली दस्ता छोड़ मुख्यधारा मेंं लौटे राकेश और चांदनी
प्यार ने बदल दी जिंदगी, नक्सली दस्ता छोड़ मुख्यधारा मेंं लौटे राकेश और चांदनी

आदित्‍यपुर, जेएनएन। Naxalites surrendered सरायकेला-खरसावां जिले में सक्रिय नक्सली महाराज प्रमाणिक दस्ते में शामिल रहे नक्सली राकेश मुंडा उर्फ सुखराम मुंडा और महिला नक्सली चांदनी ने जिले के एसपी मोहम्‍मद अर्शी  के सामने सरेंडर कर दिया।

loksabha election banner

प्यार वो एहसास है जो इंसान को बदल देता है। कठोर मन को भी पिघलने को विवश कर देता है। कुछ ऐसा ही राकेश मुंडा उर्फ सुखराम मुंडा और चांदनी सरदार और बुधनी के साथ हुआ। दोनों वर्षो से जंगलों और पहाड़ों में रहकर खून-खराबे का खेल खेलने वाले माओवादी संगठन में सक्रिय थे। साथ-साथ संगठन में लंबे समय तक रहने के कारण दोनों के बीच प्यार पनपा। नजदीकियां बढ़ी। साथ रहने की इच्छा जागी सो शादी के लिये संगठन से जुड़े प्रमुख के सामने प्रस्ताव रखा, लेकिन इजाजत नहीं मिली। उल्टे सजा देने की बात कहीं गई। बताया गया संगठन में ये मनाही है।

 प्यार पर लगा पहरा, रखी जा रही थी कड़ी निगाह 

दोनों पर कड़ी निगाह रखी जाने लगी। प्यार पर पहरा लगा दिया गया।अलग-अलग कर दिया गया। प्यार को अंजाम तक पहुंचाने में मुश्किले आने लगी। दोनों ने एक-दूसरे के हो जाने को ठान लिया। जंगलों से भागने का मन बनाया और मौका पाते ही हथियार छोड़ वांटेड नक्सली महराज प्रमाणिक दस्ते से भाग निकले। मुख्यधारा में वापस लौटने को आत्मसमर्पण की योजना बनाई। सरायकेला-खरसावां जिले के एसपी मो. अर्शी के सामने झारखंड सरकार के सरेंडर नीति के तहत आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस कप्‍तान ने दिया मदद का भरोसा

पुलिस कप्तान ने भी गर्भजोशी से दोनों के निर्णय का स्वागत किया। हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। राकेश मुंडा  दो लाख का इनामी है और कुचाई क्षेत्र में संगठन का एरिया कमांडर  था।सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के कुदाडीह और चांदनी सरदार खरसावां के रायजमा निवासी है। जमशेदपर से सटे आदित्यपुर क्लस्टर के सभागार में गुरुवार को पत्रकारों की इसकी जानकारी दी। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को समर्पण नीति के तहत एक-एक लाख रुपया नगद दिया।

रकम के साथ दी जाएगी जमीन : मो अर्शी

एसपी ने बताया कि अगले दो वर्ष तक दोनों को एक-एक लाख रुपये दिये जाएंगे। चार डिसमिल जमीन दी उपलब्ध कराई जाएगी। पुर्नवास के तहत बच्चों की पढ़ाई के लिए हर वर्ष  40 हजार दिये जाएंगे। सुरक्षा दी जाएंगी। इन पर दर्ज नक्सली ङ्क्षहसा के मामले की सुनवाई फास्ट ट्रेक कोर्ट में होगा। फैसला आने तक ओपन जेल में रखा जाएगा।शकेश मुंडा के खिलाफ कुचाई थाना में हत्या, आम्र्स एक्ट, फायङ्क्षरग और लेवी से संबंधित चार मामले और चांदनी पर नक्सली ङ्क्षहसा के एक मामले दर्ज है।

नक्सली आत्मसमर्पण् कर दे ये उनके लिए अच्छा रहेगा : एसपी

एसपी मो. अर्शी ने कहा कि अभी भी कई वांछित नक्सली बचे हुए है  जिनके  लिये ये मौका हैं कि शीघ्र आत्मसमर्पण कर दे। ये उनके लिए अच्छा रहेगा। आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठावें। अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहे। नक्सलियों के संबंध में जानकारी झारखंड पुलिस की बेबसाइट पर उपलब्ध है जो कोई व्यक्ति नक्सलियों की सूचना पुलिस को देंगे। गिरफ्तारी में मदद करेंगे। पुलिस इनाम देगी। नाम और पता गोपनीय रखे जाएंगे। नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ङ्क्षहसावादी, विध्वंसधारी विचार त्याग कर मुख्यधारा में लौट आएं। झारखंड पुलिस जल्द ही राज्य को नक्सलमुक्त बनाने में सफल होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.