जमशेदपुर में कोरोना से दो की मौत, 80 मिले पॉजिटिव
पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत हुई। इसमें महिला व एक पुरुष शामिल हैं।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत हुई। इसमें महिला व एक पुरुष शामिल हैं। टेल्को स्थित जोजोबेड़ा निवासी (37) महिला को 22 अक्टूबर को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती किया गया था। वहीं, गोलमुरी निवासी (75) पुरुष को 23 अक्टूबर को ब्रह्मानंद अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिले में कोरोना से अबतक 354 लोगों की मौत हो चुकी है।
-------
पांच हजार 901 लोगों की हुई कोरोना जांच
मंगलवार को जिले में पांच हजार 901 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें 80 पॉजिटिव मिले। बाकी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रमित मरीजों में 29 चाकुलिया, छह घाटशिला, दो धालभूमगढ़, पांच मुसाबनी, तीन बहरागोड़ा, एक धालभूमगढ़, बागबेड़ा के एक, टेल्को कालोनी के एक, बारीडीह के एक, एग्रिको के एक, सोनारी, कदमा, मानगो, गोलमुरी पुलिस लाइन के एक जवान, किताडीह के एक, चाकुलिया नया बाजारा के दो सहित अन्य क्षेत्र के मरीज भी शामिल हैं। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 15976 हो गई है। ----
4008 संदिग्धों का लिया गया नमूना मंगलवार को 4008 संदिग्ध मरीजों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। अबतक 319077 का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 288552 का रिपोर्ट निगेटिव आई है।
35 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
एमजीएम, टीएमएच सहित विभिन्न कोविड वार्ड से कुल 35 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अब तक कुल 14414 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।