कोविड-19 से सरायकेला में फिर हुई दो मौत, अबतक 22 की गई जान
Saraikela News Samachar मंगलवार को राजनगर प्रखंड का एक 35 वर्षीय युवक व कुचाई प्रखंड की एक 60 वर्षीय महिला ने सरायकेला सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला को पांच दिन पहले सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सरायकेला, जासं। देश और राज्य के साथ सरायकेला खरसावां जिले में भी कोविड-19 के द्वितीय वेब का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार से बढ़ रहे संक्रमण के साथ साथ मौतों का सिलसिला भी जारी है। मंगलवार को करोना से दो की मौत हो गई।
इसी क्रम में मंगलवार को राजनगर प्रखंड का एक 35 वर्षीय युवक व कुचाई प्रखंड की एक 60 वर्षीय महिला ने सरायकेला सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला को अन्य शारीरिक बीमारियों के साथ कोविड-19 के सिम्पटोनिक लक्षण के बाद महिला को पांच दिन पहले सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां महिला की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। वही राजनगर प्रखंड का एक 35 वर्षीय युवक सोमवार को रात में सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां मंगलवार को उसकी भी मौत हो गई। दोनों का कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मृत महिला व पुरुष का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
ये कहते सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डा. हिमांशु भूषण बरवार ने बताया कि महिला कुचाई व पुरुष राजनगर प्रखंड के थे। महिला को बुखार और सांस लेने की शिकायत थी। महिला का करोना टेस्ट कराया गया था जिसमें उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आइ थी। उन्होंने बताया कि महिला की मौत की वजह अन्य शारीरिक बीमारियों और कोविड संक्रमण से हुआ है। और पुरुष को भी बुखार व सांस लेने की शिकायत थी। इस प्रकार आधिकारिक पुष्टि के अनुसार जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब तक 22 हो चुकी है। मरने वालों में सबसे ज्यादा संख्या 50 से ज्यादा उम्र वालों की है। वर्तमान जिले में अस्पताल पहुंचने के बाद भी लोगों की मौत होना जिला में चिंता का विषय बन गया है।