Move to Jagran APP

महिला से दुष्कर्म के मामले में दो गिरफ्तार, जंगल में ले जाकर की थी ज्‍यादती

कांड्रा थाना अंतर्गत सुदूरवर्ती गांव कुना मारचा की 30 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 09:01 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 09:01 PM (IST)
महिला से दुष्कर्म के मामले में दो गिरफ्तार, जंगल में ले जाकर की थी ज्‍यादती
महिला से दुष्कर्म के मामले में दो गिरफ्तार, जंगल में ले जाकर की थी ज्‍यादती

सरायकेला, जासं। जमशेदपुर से कोई 16 किलोमीटर दूर सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत सुदूरवर्ती गांव कुना मारचा की 30 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी और रविवार को गांव से ही दोनों आरोपित किशुन मुर्मू (40) और गुरुपदो मुर्मू (27) को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

loksabha election banner

बताते चलें कि गुरुवार को विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था।  घटना के दिन पीड़िता अपने जमीन से संबंधित कागजात की फोटोकॉपी कराने पास के गांव डुमरा आई थी। साइकिल से वापस घर लौटते समय महताबेड़ा गांव के समीप घाघरा पुल के पास दो लोगों ने उसे दबोच लिया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने घटना की जानकारी देने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। बाद में पीड़िता के बयान पर स्थानीय थाने में मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।  ग्रामीण क्षेत्र में हुआ यह मामला लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। आरोपितों की गिरफ्तारी में पुलिस अवर निरीक्षक धर्मराज कुमार और जवानों की अहम भूमिका रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.