Move to Jagran APP

Jamshedpur Crime: टेल्को में नानी-नाती की हत्या मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

टेल्को थाना क्षेत्र जेम्को में 70 वर्षीय वृद्धा सावित्री उर्फ ननकी और उसके नाती लेबरा उर्फ विजय की हत्या 18 दिसंबर 2020 को कर दी गई थी। पुलिस ने सड़ी-गली लाश बरामद की थी। हत्या के मामले में पुलिस ने मंटू मछुआ और मकंदर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 06 Jun 2021 05:27 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 05:27 PM (IST)
Jamshedpur Crime:  टेल्को में नानी-नाती की हत्या मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
चैती ने अपनी मां और पुत्र की हत्या सनातन समेत अन्य के साथ मिलकर करवा दी थी।

जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले के टेल्को थाना क्षेत्र जेम्को में 70 वर्षीय वृद्धा सावित्री उर्फ ननकी और उसके नाती लेबरा उर्फ विजय की हत्या 18 दिसंबर 2020 को कर दी गई थी। पुलिस ने सड़ी-गली लाश बरामद की थी। हत्या के मामले में पुलिस ने मंटू मछुआ और मकंदर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

मामले में गुरुवार को पुलिस ने मृतका की पुत्री चेती मछुवा को गिरफ्तार किया था जो लंबे समय से फरार चल रही थी। उससे पूछताछ के बाद हत्या में फरार दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। हत्या की प्राथमिकी चैती देवी के पति छोटन मछुवा की शिकायत पर टेल्को थाना में दर्ज की गई थी। ननकी की पुत्री चैती उसका घर बेचना चाहती थी जिसका विरोध ननकी करती थी। चैती ने घर की बिक्री को सोनू सिंह से एक लाख रुपये भी ले लिए थे। ननकी द्वारा घर नहीं खाली करने के कारण चैती ने अपनी मां और पुत्र की हत्या सनातन समेत अन्य के साथ मिलकर करवा दी थी।

छोटन मछुआ ने किया था खुलासा

पुलिस को छोटन मछुवा ने बताया था कि 10 साल पहले छोड़ चुकी पत्नी चैती, उसके बड़े बेटे संजय उर्फ सिद्धू तथा मकान खरीदने के लिए एडवांस देने वाले सोनू सिंह ने साजिश रचकर ननकी और उसके छोटे की हत्या कर दी है। पुलिस ने मामले में 21 दिसंबर 2020 को चैती के प्रेमी सनातन और चैती के बड़े पुत्र संजय मछुवा उर्फ सिद्धू को लक्ष्मीनगर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद चैती ने टेल्को थाना की पुलिस को बताया कि वह पिछले कई माह से बीमार थी। कभी पटमदा, कभी रांची में रही थी। पिछले दो माह से जेम्को में किराए के मकान में रहती थी। उसकी गिरफ्तारी का वारंट अदालत से जारी था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जमशेदपुर के बागबेड़ा खरकई नदी से लापता युवक का शव बरामद

बागबेड़ा थाना की पुलिस ने बड़ौदा घाट खरकई नदी से एक युवक का शव रविवार दोपहर को बरामद किया जिसकी पहचान बागबे़ड़ा थाना क्षेत्र गांधीनगर निवासी राज दास उर्फ शिवम दास के रूप में की गई। स्वजनों ने पुलिस को बताया युवक शनिवार से लापता था। उसकी खोजबीन की जा रही थी। युवक नशे का आदी था। बस्ती में उसका किसी से विवाद हुआ था। इसके बाद से वह गायब था। उसके पिता जेल में बंद है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परसुडीह में नकली अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

परसुडीह थाना की पुलिस ने गदरा छठ घाट तालाब के पास छापेमारी कर 48 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ छोटा गोविंदपुर सुभाषनगर के राजू प्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार किया है जबकि उसका साथी राहरगोड़ा निवासी अशोक यादव को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पुलिस अधिकारी रविंद्र कुमार सिंह की शिकायत पर अवैध रूप से शराब की खरीद-बिक्री किए जाने की प्राथमिकी परसुडीह थाना में दर्ज की गई है। इससे पहले भी गदरा में आबकारी विभाग ने छापामारी कर नकली शराब बनाने वाली मिनी फैक्टरी से काफी मात्रा में शराब बरामद किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.