Move to Jagran APP

झारखंड के चक्रधरपुर में फहराया 110 फीट ऊंचा तिरंगा, 30 फीट लंबा और 45 फीट है चौड़ा

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन परिसर 110 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया गया। यह तिरंगा 24 घंटे लहराता रहेगा। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया इसकी देखभाल करेगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 30 Jan 2020 01:33 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 10:38 AM (IST)
झारखंड के चक्रधरपुर में फहराया 110 फीट ऊंचा तिरंगा,  30 फीट लंबा और 45 फीट है चौड़ा
झारखंड के चक्रधरपुर में फहराया 110 फीट ऊंचा तिरंगा, 30 फीट लंबा और 45 फीट है चौड़ा

जमशेदपुर/चक्रधरपुर, जेएनएन। झारखंड के चक्रधरपुर रेलवे  स्टेशन परिसर में बड़े ही आन, बान और  शान के साथ गुरुवार को 110 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया गया। यह ध्‍वज 30 फीट लंबा और 45 फीट चौड़ा है। कार्यक्रम का आयोजन राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि को यादगार बनाने के लिए क‍िया गया।

loksabha election banner

रेलवे सुरक्षा बल एवं भारत स्काउट एंड गाइड के कैडेट ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। समारोह में चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम विजय कुमार साहू, फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन ज‍िंदल, सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा, चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव भी मौजूद थे। इसकी देखभाल फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया करेगी। इस मौके पर मौन रखकर महात्‍मा गांधी को श्रंद्धाजलि दी गई। 

24 घंटे लहराता रहेगा तिरंगा

महात्‍मा गांधी से जुड़ी झांकी प्रस्‍तुत करते स्‍कूली बच्‍चे। 

तिरंगा दिन और  रात यानी 24 घंटे फहराता रहेगा। रात के समय झंडा दिखाई पड़े इसके लिए विशेष लाइटिंग की व्यवस्था कर दी गई है। तिरंगा झंडा के कपड़े का वजन 27.5 किलोग्राम है। आयोजन में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। तिरंगा झंडा का उदघाटन रिमोट के जरिए किया गया। रिमोट का बटन दबाने के बाद यह झंडा साढ़े सात मिनट में फ्लैग मास्ट के उपरी सिरे तक पहुंचा। 

तिरंगे के नीचे न कोई राजा, न कोई रंक: नवीन जिंदल

कार्यक्रम प्रस्‍तुत करते स्‍कूली बच्‍चे। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फ्लैग फाउंडेशन आफ इंडिया के चेयरमैन नवीन जिंदल ने बिरसा मुंडा, राजा अर्जुन सिंहदेव, गोपबंधु समेत क्षेत्र के स्‍वतंत्रता सेनानियों को याद किया और लोगों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि 100 वर्ष महात्‍मा गांधी चक्रधरपुर आए थे। कहा कि चक्रधरपुर में यह उंचा तिरंगा  चौबीस घंटे लहराएगा और हमे बल और हिम्‍मत देगा। नवीन ने सरोजिनी नायडू के उस कथन की चर्चा की जिसमें कहा गया था कि तिरंगे के नीचे न कोई राजा है और न कोई रंक। हमसब भारतीय तिरंगे के नीचे एक हैं। तिरंगा हर भारतीय के दिल में है और हर भारतीय के दिल की धड़कन है। जब हम तिरंगे के नीचे खड़े होते हैं तो जाति, धर्म और राजनीति से उपर उठ चुके होते हैं। तिरंगा हमे देश से प्‍यार की प्रेरणा देता है। 

 तीरंदाजी प्रतियोगिता में लक्ष्‍य पर निशाना साधते तीरंदाज। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.