जयंती पर याद किए गए वीर बलिदानी तिलका मांझी, अर्जुन मुंडा ने भी किया नमन Jamshedpur News
Tilka Manjhi birth anniversary. प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल फूंकने वाले वीर बलिदानी तिलका मांझी को 270 वीं जयंती पर मंगलवार को याद किया गया।
जमशेदपुर, जेएनएन। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल फूंकने वाले वीर बलिदानी तिलका मांझी को 270 वीं जयंती पर मंगलवार को याद किया गया। इस मौके पर कोल्हान में दर्जनों कार्यक्रम हुए। जमशेदपुर के बालीगुमा स्थित बाबा तिलका मांझी एभेन आखड़ा ने सुबह प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद बाबा तिलका मांझी को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
बाबा तिलका मांझी की पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना की गई। तिलका जयंती के मौके पर यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। वहीं बाबा तिलका माझी स्मारक समिति ने सुबह डिमना चौक स्थित बाबा तिलका माझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। यहां जयंती समारोह शाम चार से छह बजे तक होगा। इसके पूर्व बालीगुमा सुखना बस्ती से तिलका चौक तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
के पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में आडसा के छऊ नृत्य कलाकार छऊ का प्रदर्शन करेंगे। मौके पर अतिथि के रूप में मंत्री चंपई सोरेन व बन्ना गुप्ता मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में विधायक रामदास सोरेन, मंगल कालिंदी व श्रीकांत महतो आदि शामिल होंगे। मंगलवार की सुबह बाबा तिलका माझी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में महावीर मुर्मू, मदन मोहन सोरेन, रमेश मुर्मू, दीपक रंजीत, डेमका सोय, अंकुर कुड़मी, कामेश्वर महतो, कृष्णा हांसदा, लखी गोप, फतेचंद टुडू, संजय कर्मकार, सुकदेव मुंडा, लालमोहन महतो समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
pic.twitter.com/4joUI2UaTA— Arjun Munda (@MundaArjun) February 11, 2020
अंग्रेजों के अत्याचार और नीतियों के खिलाफ सबसे पहले शस्त्र उठाने वाले वीर योद्धा अमर शहीद बाबा तिलका मांझी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन। pic.twitter.com/WwAkunm8q4 — Raghubar Das (@dasraghubar) February 11, 2020