Jamshedpur Founder's Day: ट्राइबल चैंबर ने भी दी संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा को श्रद्धांजलि
JAMSHEDPUR NEWS टाटा समूह के संस्थापक जेएन टाटा को उनकी 182वी जयंती पर मंगलवार को ट्राइबल इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री झारखंड चैप्टर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सोनारी स्थित ट्राईबल कल्चर सेंटर में महामानव जेएन टाटा को नमन किया गया।
जमशेदपुर : टाटा समूह के संस्थापक जेएन टाटा को उनकी 182वी जयंती पर मंगलवार को ट्राइबल इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, झारखंड चैप्टर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सोनारी स्थित ट्राईबल कल्चर सेंटर में महामानव, परोपकारी पुरुष एवं औद्योगिक क्रांति के जनक स्वर्गीय जमशेदजी टाटा की जयंती के शुभ अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई l
मौके पर उपस्थित टिक्की के प्रदेश अध्यक्ष बैद्यनाथ माडी ने कहा कि आदिवासियों के विकास में टाटा कंपनी का अग्रणी भूमिका रही है। वहीं, विश्व में सामाजिक दायित्व निभाने वाली टाटा ग्रुप एकमात्र कंपनी है टाटा जी ने विश्व पटल पर जमशेदपुर को भी एक पहचान दिलाई जो आज पिट्सबर्ग सिटी के नाम से भी जाना जाता है। आज आदिवासी समाज में उद्यमिता की रोशनी टाटा ग्रुप की देन है।
जयंती कार्यक्रम में विवेक मिज, रामचंद्र वास्के, अनिल लकड़ा, एलेन लकड़ा, पूर्व विधायक सनातन माझी, दिलीप कुमार स्वासी, सुरेंद्र टुडू ,जोसेफ कांडिर, सुरेश बिरुवा, सुखराम टूडू, राज मार्शल मारदी, गोमिया सुंडी, उपेंद्र बानरा, असीम कांडुलना, नरेश सोरेन सुरेंद्र मुर्मू, बसंत तिर्की, मनोज सरदार सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे l