Move to Jagran APP

Durga puja 2019 : Chandrayaan से लेकर थाइलैंड का ह्वाइट टेंपल तक, इन टॉप टेन पूजा पंडालों को देखना नहीं भूलें Picture

Durga puja 2019. Chandrayaan से लेकर थाइलैंड का ह्वाइट टेंपल तक। इन टॉप टेन पूजा पंडालों को देखना नहीं भूलें अन्यथा पछताएंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 12:39 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 02:12 PM (IST)
Durga puja 2019 : Chandrayaan से लेकर थाइलैंड का ह्वाइट टेंपल तक, इन टॉप टेन पूजा पंडालों को देखना नहीं भूलें  Picture
Durga puja 2019 : Chandrayaan से लेकर थाइलैंड का ह्वाइट टेंपल तक, इन टॉप टेन पूजा पंडालों को देखना नहीं भूलें Picture

जमशेदपुर, जेएनएन। Durga Puja 2019 झारखंड के जमशेदपुर की दुर्गा पूजा की भव्यता के कहने ही क्या। यहां एक से बढ़कर एक भव्य और खास संदेश देते पूजा पंडाल चर्चा के केंद्र में होते हैं। इन्हें देखने शहर और आसपास ही नहीं पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से भी लोग आते हैं। दशमी को प्रतिमा विसर्जन के बाद भी कई दिनों तक पंडालों को रखा जाता है ताकि कोई देखने से वंचित नहीं रहे। आइए देखते हैं जमशेदपुर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल। Picture 

loksabha election banner

 आदित्यपुर :  जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब के इस दुर्गापूजा पंडाल ने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संदेश देते हुए दर्शाया है कि किस प्रकार से प्लास्टिक रूपी दानव हमारी पृथ्वी का खाने जा रहा है। पंडाल के अंदर भी पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक के उपयोग से होने वाली हानियों के बारे में दर्शाया गया है।

 एग्रिको : यहां इस बार स्टील की शीट से थाईलैंड का व्हाइट टेंपल बनाया गया है। पंडाल के अंदर की बारीक कारीगरी देखकर हर कोई दंग है। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण मोतियों से किया गया है।

 बागबेड़ा : यहां का पंडाल इस बार बेटी बचाओ का संदेश दे रहा है। पंडाल के अंदर जनजातियों की जीवनशैली को दर्शाया गया है। वहीं बाहरी पहाड़ के आकार की दीवार पर भी आदिम काल को दर्शाया गया है।

 जमशेदपुर में बागबेड़ा लाल बिल्डिंग इलाके में दुर्गापूजा के मौके पर बनाई गई लोटस टेंपल की अनुकृति।

 गोलपहाड़ी: टाटानगर रेलवे स्‍टेशन के निकट गोलपहाड़ी क्षेत्र में बहुचर्चित हिंदी फ‍िल्‍म बाहुबली में दिखाया गया पानी के जहाज के रूप में पंडाल बनाया गया है। इसमें समुद्र में उठलती मछलियां और जहाज में गौतम बुद्ध की प्रतिमाओं को दर्शाया गया है। यह पंडाल विश्‍व शांति का संदेश दे रहा है। इसके अदंर भी चारों तरफ भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं को सजाया गया है। 

 कदमा : फार्म हाउस एरिया में चंद्रयान की आकृति का पंडाल तैयार किया गया है। इसमें बताया गया कि किस प्रकार इसरो ने चंद्रयान भेजा।

 काशीडीह : यहां इस बार महाभारत की थीम पर पंडाल का निर्माण किया गया है। इसमें युद्ध से पूर्व भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिखाए गए विराट रूप को दर्शाया गया है। साथ ही पंडाल के अंदर महाभारत के बारे में जानकारी दी गई है।

सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती में हिंदुस्तान मित्र मंडल की ओर से इस बार संसद भवन के रूप में पंडाल बनाया गया है। 

सिदगोड़ा : इस बार यहां अयोध्या का प्रस्तावित राम मंदिर बनाया गया है। पंडाल के अंदर रामायण के बारे में चित्रों के माध्यम से जानकारी दी गई है। साथ ही पंडाल के बगल में बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई है जिसमें रामायण दिखाई जाती है।

टुइलाडुंगरी : यहां वाराणसी में मां गंगा की आरती की थीम पर पंडाल बनाया गया है। इसे देखकर प्रतीत होता है कि जैसे गंगा आरती की जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.