Tata Timken : इंतजार खत्म, टिमकेन कर्मियों को वेतन के साथ मिलेगा ग्रेड रिवीजन का एरियर
Jamshedpur News टिमकेन कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन का एरियर चालू महीने के अंत तक वेतन के साथ ही मिल जाएगा। इस दिशा में काम शुरू है। किस कर्मचारी को कितनी राशि मिलेगी इस पर एकाउंट्स विभाग काम कर रहा है।
जमशेदपुर : टिमकेन कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन का एरियर चालू महीने के अंत तक वेतन के साथ ही मिल जाएगा। इस दिशा में काम शुरू है। किस कर्मचारी को कितनी राशि मिलेगी इस पर एकाउंट्स विभाग काम कर रहा है। कर्मचारियों का वेतन हरेक माह के अंतिम दिन तक कर्मचारियों के वेतन में भेजने की परंपरा है। ऐसे में एक ही साथ ग्रेड व लंबित बोनस की राशि मिलने की उम्मीद जताई गई है।
हाल ही में टिमकेन कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन समझौते पर मुहर लगी है। एक ही साथ दो समयांतराल 2017-20 व 2020-23 के ग्रेड रिवीजन समझौते पर मुहर लगी है। अब कर्मचारियों को ग्रेड का एरियर कितनी मिलेगी इस पर काम चल रहा है। बीते दिनों प्रबंधन-यूनियन की संयुक्त बैठक में समय रहते ग्रेड का एरियर व बोनस की राशि देने पर सहमति बनी है। यूनियन ने होली को देखते हुए कर्मचारी हित में निर्णय लेने का आग्रह किया था। कर्मचारियों को दोनों ग्रेड का 3.75 से लेकर 4.25 लाख एरियर मिलेगी। वहीं कर्मचारियों को 18 फीसद के हिसाब से बोनस भी मिलेगा।
पहली बार एक साथ हुआ है दो समयांतराल का ग्रेड
कंपनी के इतिहास में पहली बार दो समयांतराल 2017-20 व 2020-23 के ग्रेड रिवीजन समझौते पर मुहर लगी है। कर्मचारियों के पहले ग्रेड में 6500 तो दूसरे ग्रेड में कुल 8200 की बढ़ोतरी होगी। ग्रेड रिवीजन का लाभ कंपनी के कुल 252 स्थायी कर्मचारियों को मिलेगा।गौरतलब है पिछले दो साल से ग्रेड व बोनस को लेकर टिमकेन में यूनियन व प्रबंधन के बीच जिच जारी था। हाल ही में वार्ता की मेज पर दोनों पक्षों की सुलह हुई।