Move to Jagran APP

Timken कंपनी के कर्मचारियों को आज मिलेगा वेतन के साथ ग्रेड का एरियर

टिमकेन कर्मचारियों को वेतन के साथ ही 30 मार्च को एक ग्रेड का एरियर व बीते साल हुए 18 फीसद बोनस की राशि मिलेगी। इस पर प्रबंधन-यूनियन के बीच सहमति बन गई है। करीब 252 कर्मचारियों का ग्रेड का एक एरियर व बोनस की राशि मिलेगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 05:20 PM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 09:01 AM (IST)
Timken कंपनी के कर्मचारियों को आज मिलेगा वेतन के साथ ग्रेड का एरियर
इसी माह टिमकेन कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन समझौते पर हस्ताक्षर हुआ है।

जमशेदपुर, जासं। टिमकेन कर्मचारियों को वेतन के साथ ही 30 मार्च को एक ग्रेड का एरियर व बीते साल हुए 18 फीसद बोनस की राशि मिलेगी। इस पर प्रबंधन-यूनियन के बीच सहमति बन गई है। करीब 252 कर्मचारियों का ग्रेड का एक एरियर व बोनस की राशि मिलेगी।

loksabha election banner

इसी माह टिमकेन कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन समझौते पर हस्ताक्षर हुआ है। एक ही साथ 2017-20 व 2020-23 समयांतराल का ग्रेड हुआ है। अब कर्मचारियों को एक ग्रेड के समायांरातल का एरियर मिलेगा। 2020-23 समयांतराल का ग्रेड का एरियर अगले माह अप्रैल में मिलेगा। यूनियन ने होली के मौके पर कर्मचारियों का ग्रेढ का एरियर देने की मांग की थी। कर्मचारियों को दोनों ग्रेड का 3.75 से लेकर 4.25 लाख तक एरियर मिलेगा।

पहली बार हुआ है एक साथ दो ग्रेड

कंपनी के इतिहास में पहली बार दो समयांराल 2017-20 व 2020-23 समयांतराल का ग्रेड हुआ है। समझौते पत्र पर एक साथ हस्ताक्षर हुआ है। कर्मचारियों के पहले ग्रेड में 6500 तो दूारे ग्रेड कुल 8200 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। ग्रेड के एरियर के साथ ही कर्मचारियों को मिलने वाले 2019-20 का बोनस भी मिलेगा। बीते साल 2018-19 में कर्मचारियों को 19 फीसद बोनस मिला था। वहीं इस बार 18 फीसद बोनस पर हस्ताक्षर हुआ है। ग्रेड रिवीजन व बोनस को लेकर प्रबंधन-यूनियन के बीच कई दौर की वार्ता हुई थी, काफी मशक्कत के बाद समझौता हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.