Encounter : तीन अलग-अलग जगह हुई मुठभेड़, घायल नक्सली को लेकर चक्रधरपुर पहुंची पुलिस
Encounter.झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के टेबो थाना इलाके के मानमारूबेड़ा में सीआरपीएफ से मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। घायल नक्सली को चक्रधरपुर लाया गया है।
जमशेदपुर, जेएनएन। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए जबकि एक नक्सली घायल हुआ है। मुठभेड़ टेबो थाना इलाके के मानमारूबेड़ा सहित तीन स्थानों पर अलग-अलग हुई। सुरक्षा बलों की गाेली से घायल हुए नक्सली को तीन-चार गोलियां लगी हैं। उसे गंभीर हालत में लेकर सुरक्षा बल के जवान व पुलिस चक्रधरपुर पहुंची है। चक्रधरपुर के अस्पताल में तैनात चिकित्सा टीम ने घायल का इलाज भी शुरू कर दिया है।
इलाके की कांबिंग जारी
बताया जाता है कि नक्सली व सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ समाप्त हो चुका है। जान-माल के नुकसान के बाद नक्सली भाग निकले हैं। उधर, सुरक्षा बल के जवानों ने इलाके में कांबिंग शुरू कर दी है। सुरक्षा बल के जवानों को किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। जिन जगहों पर मुठभेड़ हुई है वह नक्सल प्रभावित इलाका माना जाता है। यह नक्सलियों का पनाहगार भी रहा है।
खबर अपडेट हो रही है। बने रहे साथ...