Move to Jagran APP

ब्रह्मानंद अस्पताल के तीन और डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव Jamshedpur News

Coronavirus Jamshedpur. जमशेदपुर के तामुलिया स्थित ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के तीन और डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 06:05 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 06:05 PM (IST)
ब्रह्मानंद अस्पताल के तीन और डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव  Jamshedpur News
ब्रह्मानंद अस्पताल के तीन और डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर के तामुलिया स्थित ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के तीन और डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक कैंसर, दूसरे न्यूरो व तीसरे यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर शामिल हैं। बीते चार दिनों के अंदर छह डॉक्टर और नौ स्टाफ संक्रमित हुए हैं। इस कारण से अस्पताल को बंद कर दिया गया है। संभवत सोमवार से खुलेगा।

loksabha election banner

इधर, शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार 107 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें सुंदरनगर स्थित सीआरपीएफ कैंप के दो जवान, मुसाबनी कैंप के पांच जवान शामिल हैं। वहीं, जमशेदपुर एडीएम के चालक सहित पांच लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बाराद्वारी मिशनरी के तीन लोग भी संक्रमित हो गए हैं। इसके अलावे बर्मामाइंस स्थित कैरेज कॉलोनी निवासी एक परिवार के सात लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। टीएमएच के लैब से कुल 40 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें अधिकांश इलाजरत हैं। वहीं जो मरीज होम क्वारंटाइन हैं उनको कोविड अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2616 हो गई है।

 214 संदिग्ध मरीजों का लिया गया नमूना 

पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को 214 संदिग्ध मरीजों का नमूना लिया गया। जिले से अब तक कुल 40657 का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 35228 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

 तीन मरीज स्वस्थ होकर लौटे 

टाटा मुख्य अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती तीन संक्रमित व्यक्ति के संक्रमण मुक्त होने पर शुक्रवार को छुट्टी दी गई। जिले में अब तक कुल 930 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.