Move to Jagran APP

जमशेदपुर में महिला की हत्या के आरोप में पति-सुसर समेत तीन गिरफ्तार, मामला मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र का

मृतका के पति ससुर और संजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की टीम ने किया था। इधर मृतका के दो साल के पुत्र आर्यन ने पुलिस को बताया पापा और दादी ने मां की गला दबाकर मार डाला है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 02 Nov 2021 03:12 PM (IST)Updated: Tue, 02 Nov 2021 03:12 PM (IST)
जमशेदपुर में महिला की हत्या के आरोप में पति-सुसर समेत तीन गिरफ्तार, मामला मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र का
संगीता की मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच नोंक-झोंक हुई थी।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता : पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना चौक निवासी संगीता कुमारी (30) की सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इस मामले में मृतका के पिता निषाद यादव की शिकायत पर मृतका के पति टाटा मोटर्स के कर्मचारी पवन यादव, ससुर देवी चंद्र यादव समेत ससुराल पक्ष के रीता देवी, संजय यादव, सरिता देवी, सुनीता देवी, बबीता देवी, शोभा देवी के खिलाफ साजिश कर पुत्री की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

loksabha election banner

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति, ससुर और संजय यादव को गिरफ्तार किया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम उपायुक्त के आदेश पर मेडिकल बोर्ड की टीम ने सोमवार को किया था। इधर, मृतका के दो साल के पुत्र आर्यन ने पुलिस को बताया पापा और दादी ने मां की गला दबाकर मार डाला है। मृतका के पिता निषाद यादव ने बताया दामाद अक्सर नशे में बेटी के साथ मारपीट करता था। रविवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। दोनों के बीच विवाद की जानकारी पर ससुराल भी गए थे। रात एक बजे विवाद सुलझाने के बाद वे लोग अपने घर वापस आ गए। सोमवार सुबह चार बजे बेटी की मौत होने की जानकारी मिली। ससुराल पहुंचे तो बेटी जमीन पर गिरी पड़ी थी। आरोप लगाया की 2013 से शादी के बाद ही पति पवन कुमार व ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करते थे। संगीता देवी का मायका मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र शंकोसाई में है। गौरतलब है। संगीता की मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच नोंक-झोंक हुई थी। मायके पक्ष की मांग पर शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की टीम से कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.