गोविंदपुर में आग से तीन घर जलकर खाक
गोविंदपुर थाना क्षेत्र लुआबासा में रविवार दोपहर शार्ट सर्किट से युधिष्ठिर उर्फ सेगा सिंह की झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई।
जासं, जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र लुआबासा में रविवार दोपहर शार्ट सर्किट से युधिष्ठिर उर्फ सेगा सिंह की झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने भयावह रूप लेना शुरु कर दिया जिससे सेगा के घर के बगल में रहने वाले उसके ससुर रवि सिंह के दो घर भी जल गए। तीन लाख के नुकसान होने का अनुमान है। संजीव महतो ने गोविंदपुर थाना की पुलिस ने घटना की सूचना दी। मौके पर टाटा मोटर्स और टाटा पावर के दो दमकल वाहन पहुंचे। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मची रही। साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुआल का घर होने के कारण आग ने भयावह रूप ले लिया। जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी पहुंचे। लोगों से मिले। मुआवजा और इंदिरा आवास दिलाने का आश्वासन दिया।
स्थानीय संजीव महतो के अनुसार दोपहर एक बजे युधिष्ठिर महतो के घर में पहले आग लगी जब तक लोग कुछ समझते। आग ने दो और घर को चपेट में ले लिया। लोग घरों से बाहर निकल आए। संयोगवश जान-माल का नुकसान नही हुआ। स्थानीय और पुलिसकर्मियों ने जल रहे घरों के सामान को जितना संभव हुआ। बाहर निकालने का प्रयास किया। घर के कागजात और राशन जल गए। दूसरे घरों में आग नहीं लगे इसके लिए दमकलकर्मी कार्रवाई में लगे रहे।
बिजली का तार टूटा और लग गई आग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झोपड़ी से सटे ही बिजली का तार टूट गया जिससे चिंगारी निकलते हुए आग लग गई। तीनों घर झोपड़ीनुमा थे इस कारण तीनों घर जल गए। गोविंदपुर थाना प्रभारी गोपाल पासवान ने बताया दमकलकर्मी और थाना के पूरे कर्मचारी आग बुझाने में जुटे रहे जिनके घर जले है। परिवार के लोग काफी गरीब है। मजदूरी कर जीवनयापन करते है।