Move to Jagran APP

पूर्वी सिंहभूम में इस बार कंबल में हो गई कटौती, ऊंची कीमत बनी वजह Jamshedpur News

ठंड से ठिठुर रहे गरीबों को बचाने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने कंबल खरीद लिए हैं लेकिन इसमें पिछले साल से कटौती हो गई है। वर्ष 2019 में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने 70000 कंबल खरीदे थेजबकि इस बार 54000 कंबल खरीदे गए हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 18 Dec 2020 01:27 PM (IST)Updated: Fri, 18 Dec 2020 01:27 PM (IST)
पूर्वी सिंहभूम में इस बार कंबल में हो गई कटौती, ऊंची कीमत बनी वजह Jamshedpur News
एजेंसी द्वारा लगाई गई ऊंची कीमत के कारण इस बार कम कंबल खरीदे गए हैं।

जमशेदपुर, जासं। ठंड से ठिठुर रहे गरीबों को बचाने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने कंबल खरीद लिए हैं, लेकिन इसमें पिछले साल से कटौती हो गई है। वर्ष 2019 में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने 70,000 कंबल खरीदे थे, जबकि इस बार 54,000 कंबल खरीदे गए हैं। इसकी वजह एजेंसी द्वारा लगाई गई ऊंची कीमत है। 

loksabha election banner

जिले के सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा अमरेंद्र कुमार बताते हैं कि एक कंबल के लिए 300 रुपये निर्धारित है। पिछले साल एजेंसी ने एक कंबल की कीमत 233 रुपये लगाई थी, इसलिए ज्यादा खरीद हो गई। इस बार 300 रुपये की दर से 51,000 कंबल के लिए निविदा निकाली गई थी। इस बार एजेंसी उसी गुणवत्ता का कंबल 285 रुपये में देने को तैयार हुआ, तो निर्धारित कंबल से तीन हजार कंबल अतिरिक्त आ गए। कंबल की आपूर्ति हरियाणा के पानीपत से होगी, लेकिन निविदा रांची की एजेंसी को दी गई है। 

क्रिसमस के बाद शुरू होगा वितरण

शहर में एकाध स्वयंसेवी संस्थाओं ने कंबल का वितरण दिसंबर की शुरुआत में ही कर दिया है, लेकिन जिला प्रशासन का कंबल क्रिसमस यानी 25 दिसंबर के बाद ही हो पाएगा। शहर में कंबल बांटने वाली सबसे चर्चित स्वयंसेवी संस्था हर-हर महादेव सेवा संघ का कंबल वितरण भी 25 दिसंबर से ही शुरू होगा। संघ उस दिन पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाकर कंबल वितरण की शुुरुआत करता है। संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि कंबल वितरण का यह उनका 15वां वर्ष होगा। संस्था प्रतिवर्ष 10,000 कंबल बांटती है। इसकी शुरुआत साधुओं को कंबल ओढ़ाकर की जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.