इस छात्र संगठन ने अपने ही मंत्री का कर डाला घेराव Jamshedpur News
अखिल झारखंड छात्र संघ (छात्र आजसू) के कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने अपनी समस्या को लेकर राज्य के जल संसाधन मंत्री रामचंद्र सहिस के आवास का घेराव किया।
By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Tue, 03 Sep 2019 06:41 PM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 06:41 PM (IST)
जमशेदपुर (जासं)। अखिल झारखंड छात्र संघ (छात्र आजसू) के कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने अपनी समस्या को लेकर राज्य के जल संसाधन मंत्री रामचंद्र सहिस के आवास का घेराव किया। 11वीं में फेल छात्रों के मामले से अवगत कराया गया। छात्र रैली के रूप में मानगो ग्रीन सिटी स्थित मंत्री के आवास पर पहुंचे।
इस दौरान मंत्री ने कहा कि 5 सितंबर को कैबिनेट की बैठक में खुद शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से इस संबंध में बात करेंगे। छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं। हेमंत पाठक ने कहा कि किसी भी तरह से छात्रों का एक साल बर्बाद नहीं होना चाहिए, इसकी व्यवस्था अपने स्तर से की जाये।
इसी मुद्दे को लेकर मंत्री सरयू राय के आवास का घेराव 6 सितंबर को तथा मुख्यमंत्री आवास का घेराव 7 सितंबर को किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से छात्र आजसू के कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से राजेश महतो, रंजन दास, विकास रजक, विजय महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें