बता देगी यह मशीन कैसा है आपका स्वास्थ्य
आपका स्वास्थ्य अच्छा है यह खराब अब आपको मशीन बता देगी। इस मशीन को स्वयं संचालित कर सकते हैं।
जमशेदपुर (वेंकटेश्वर राव)। विश्व के नवीनतम तकनीक से अब अपने स्वास्थ्य पर नजर रख सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा है यह खराब अब आपको मशीन बता देगी। इस मशीन को स्वयं संचालित कर सकते हैं। अमेरिका की प्रसिद्ध कंपनी हीगी ने इंडिया हेल्थ लिंक के नाम से अपने हेल्थ पॉड को भारत में लांच किया है। अमेरिका में 5 करोड़ से ज्यादा लोग 11000 हेल्थपॉड के द्वारा अपने स्वास्थ्य पर निगरानी रखते हैं। यह हेल्थपॉड नॉन इनवेसिव और सेल्फ सर्विस है। आईओटी तकनीक आधारित विश्व की लेटेस्ट सेंसर से सुसज्जित इस मशीन के द्वारा वर्तमान में स्वास्थ्य के 7 महत्वपूर्ण पैरामीटर्स को जांचा जाता है। ब्लड प्रेशर, पल्स, ईसीजी, एसपीओटू (ऑक्सीजन कंस्ट्रेशन इन ब्लड) , बीएमआई (बॉडी मॉस इंडेक्स) , बीएमसी (बॉडी मॉस कंपोजिसन), टेंपरेचर को नापा जाता है।
जमशेदपुर में इंडिया हेल्थ लिंक ने बिष्टुपुर एन रोड सेंट मेरी चर्च ऑडिटोरियम के ऑपोजिट अपने हेल्थपॉड को लगाया है जिसमें सिर्फ 100 में सभी 7 पारामीटर की जांच होती हैं। टाटा पिगमेंट में यह लगाई गई है। यहां के चिकित्सक कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच इस मशीन से कर रहे हैं। जांच की रिपोर्ट हार्ड कॉपी प्रिंट आउट के साथ-साथ ईमेल के द्वारा भेज दी जाती है। साथ ही इंडिया हेल्थ लिंक डॉट कॉम वेबसाइट पर लॉगइन कर अपने सभी टेस्ट रिजल्ट को देख सकते है।
ऐसे इस्तेमाल कर सकते हैं हेल्थपॉड
सर्वप्रथम यूजर अपनी ईमेल आईडी या फोन नंबर या फिंगरप्रिंट से जो यूनिक आईडी होता है से किओस्क के यूजर इंटरफ़ेस द्वारा इंडियाहैल्थलिंकडॉटकॉम के साइट पर रजिस्टर कर लॉगइन करते हैं। इस तरह सिस्टम यूजर के लिए एक हेल्थ अकाउंट बनाता है। लॉगइन के बाद यूजर को सिस्टम ऑडियो-विजुअल के द्वारा एक के बाद एक टेस्ट करने का गाइडलाइन देता है और यूजर स्वयं ही सारे टेस्ट पूरे करता हैं। अंत में सिस्टम हेल्थ स्क्रीनिंग रिजल्ट एक प्रिंट आउट के फार्म में देता है। साथ ही स्क्रीनिंग रिजल्ट यूजर के हेल्थ अकाउंट में बी सेव करता है और ईमेल के द्वारा भी यूजर को भेजा जाता है। इसमें इन बीमारियों में सामान्य कितना रहना चाहिए और वर्तमान में कितना है कि जानकारी मिल जाती है। उस आधार पर चिकित्सक से संपर्क कर अपना इलाज करा सकते हैं।
भारत सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट 50 सोल्यूशन में चयनित
इस किओस्क को भारत सरकार ने आईआईएम कोलकता के सहयोग से देश के सर्वश्रेष्ठ 50 स्मार्ट प्रोडक्ट और हेल्थ केयर के बेस्ट 3 सोल्यूशन के रूप में चयनित किया गया है।
करंट फीचर
ब्लड प्रेशर
पल्स
टू लेड ईसीजी
एसपीओटू
बीएमसी
बीएमआई
टेंपरेचर
आने वाले न्यू फीचर
फाइव लेड ईसीजी
फुल बॉडी मांस कंपोजिशन
ब्लड एंड यूरिन टेस्ट
टेले कंसल्टेशन
अमेरिका में स्वास्थ्य बीमा अनिवार्य होने के कारण हेल्थपॉड को विभिन्न मॉलों में लगाया गया है। भारत में भी अब इसे अवतरित किया गया है ताकि लोग अपने स्वास्थ्य के बारे में खुद जागरुक हो सके।
पद्यमा प्रकाश, रीजनल चैनल मैनेजर, इंडिया हेल्थ लिंक।