Move to Jagran APP

घर का ताला तोड़ चोरों ने की 67 हजार नकद व जेवरात की चोरी

थाना क्षेत्र के शिरिसतला चौक के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ-49 (ओडिशा जाने वाले राष्ट्रीय राजपथ) के किनारे शपक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने मनोरंजन पात्र के मकान में किराएदार के रूप में रह रहे विश्वरूप जाना के घर का ताला तोड़कर कमरे में रखे गए 67 हजार नकद समेत सोने की चेन व मकान मालिक मनोरंजन पात्र के घर का ताला तोड़ कर आलमारी में रखी सोने की एक जोड़ी बाली व पांच हजार नकद की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर बहरागोड़ा थाना प्रभारी कुमार सौरभ इंस्पेक्टर राफाएल मुर्मू पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मकान मालिक मनोरंजन पात्र व किराएदार विश्वरूप जाना ने बहरागोड़ा थाना में लिखित शिकायत की है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 06:00 AM (IST)
घर का ताला तोड़ चोरों ने की 67 हजार नकद व जेवरात की चोरी
घर का ताला तोड़ चोरों ने की 67 हजार नकद व जेवरात की चोरी

संसू, बहरागोड़ा : थाना क्षेत्र के शिरिसतला चौक के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ-49 (ओडिशा जाने वाले राष्ट्रीय राजपथ) के किनारे शपक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने मनोरंजन पात्र के मकान में किराएदार के रूप में रह रहे विश्वरूप जाना के घर का ताला तोड़कर कमरे में रखे गए 67 हजार नकद समेत सोने की चेन व मकान मालिक मनोरंजन पात्र के घर का ताला तोड़ कर आलमारी में रखी सोने की एक जोड़ी बाली व पांच हजार नकद की चोरी कर ली।

loksabha election banner

घटना की सूचना मिलने पर बहरागोड़ा थाना प्रभारी कुमार सौरभ, इंस्पेक्टर राफाएल मुर्मू पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मकान मालिक मनोरंजन पात्र व किराएदार विश्वरूप जाना ने बहरागोड़ा थाना में लिखित शिकायत की है। शुक्रवार की शाम 8:30 बजे विश्वरूप जाना खेत से धान का उठाव करने घर चले गए। शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे बहरागोड़ा स्थित किराए के मकान में पहुंचे तो देखा कि घर के मुख्य द्वार पर ताला लॉक है। चोरों ने घर के अंदर का दरवाजा तोड़कर बैग चोरी कर ली है। जब उन्होंने इस घटना की जानकारी मकान मालिक मनोरंजन पात्र को दी तो वे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनके घर का दरवाजा भी टूटा हुआ है। चोरों ने घर के अंदर आलमीरा में रखी सोने की बाली, समेत पांच हजार नकद की चोरी कर ली।

ज्ञात हो कि विश्वरूप जाना मनोरंजन पात्र के मकान में किराए पर क्लीनिक संचालित करते हैं। उन्होंने क्लीनिक के समीप एख मेडिकल स्टोर भी खोल रखा है। शुक्रवार की शाम चक्रवात को ध्यान में रखते हुए खेत से धान का उठाव कराने अपने गांव मालवांधी चले गए थे। मकान मालिक मनोरंजन पात्र भी अपने घर पर नहीं थे। वे बहरागोड़ा स्थित दूसरे घर में रह रहे थे। फिलहाल पुलिस इस घटना की तहकीकात में जुटी हुई है। बहरागोड़ा थाना प्रभारी कुमार सौरभ ने बताया कि इस मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस कई बिदुओं पर जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.