Move to Jagran APP

Indian Railway : टाटानगर से गुजरने वाली ये छह ट्रेन चल रही है विलंब से, ये ट्रेन तो साढ़े छह घंटे से अधिक है लेट

टाटानगर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें विलंब से चल रही है। भारतीय रेलवे द्वारा जारी अपडेट के अनुसार बड़बिल टाटा पैसेंजर ट्रेन भी लगभग आधा घंटा लेट है। नीलांचल आनंद विहार एक्सप्रेस तो दो घंटा से अधिक समय से लेट चल रही है।

By Uttamnath PathakEdited By: Published: Sat, 27 Aug 2022 10:57 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2022 10:57 AM (IST)
इस खबर को प्रदर्शित करती भारतीय रेलवे की यह प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : ट्रेनों की लेटलतीफी लगातार जारी है। देश के विभिन्न जोन से संचालित कई ट्रेन अपने तय समय से विलंब से चल रही है। इसके कारण यात्रियों को समय पर पहुंचने या कनेक्टिंग ट्रेन पकडने में परेशानी होती है। चक्रधरपुर मंडल में टाटानगर रेलवे स्टेशन से हर दिन हावड़ा से मुंबई और नई दिल्ली से पुरी सहित अन्य स्थानों के लिए 25 से 30 यात्री ट्रेनों की आवाजाही होती है। शनिवार को यहां से गुजरने वाली छह ट्रेन अपने तय समय से विलंब से चल रही है। विलंब से चलने वाली पहली ट्रेन है बड़बिल से चलकर टाटानगर को आने वाली 08124 टाटानगर पैसेंजर स्पेशल अपने तय समय से 24 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन सुबह 10 बजकर 10 मिनट के बजाए 10 बजकर 34 मिनट पर टाटानगर आएगी। वहीं, आनंद विहार टर्मिनल से चलकर पुरी को जाने वाली 12876 नीलांचल एक्सप्रेस अपने तय समय से दो घंटे आठ मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन सुबह नौ बजे के बजाए 11 बजकर आठ मिनट पर टाटानगर पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा धनबाद से चलकर टाटानगर को आने वाली 13301 स्वर्ण रेखा एक्सप्रेस भी अपने तय समय से 10 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन सुबह सवा 11 बजे के बजाए 11 बजकर 25 मिनट पर टाटानगर आएगी। जबकि पुरुलिया से चलकर झारग्राम को जाने वाली 08698 पुरुलिया झारग्राम मेमू पैसेंजर अपने तय समय से नौ मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन दोपहर 12 बजे के बजाए दोपहर 12 बजकर नौ मिनट पर टाटानगर आएगी।

loksabha election banner

        इसके अलावा कंटाबाजी से चलकर हावड़ा को जाने वाली 22862 हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस अपने तय समय से 16 मिनट की देरी से चलने की सूचना है। अब यह ट्रेन दोपहर एक बजकर 45 मिनट के बजाए दो बजकर एक मिनट पर टाटानगर आएगी। वहीं, सिलघाट से चलकर ताम्बरम को जाने वाली 15630 नवागांव एक्सप्रेस अपने तय समय से दो घंटे 42 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन दोपहर दो बजकर 50 मिनट के बजाए शाम पांच बजकर 32 टाटानगर आने की संभावना है। जबकि दुर्ग से चलकर भाया टाटानगर होते हुए राजेंद्र नगर टर्मिनल को जाने वाली 13287 साउथ बिहार एक्सप्रेस अपने तय समय से 56 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन शाम छह बजकर 15 मिनट के बजाए सात बजकर 11 मिनट पर टाटानगर आएगी। इसके अलावा योग नगरी ऋषिकेश से चलकर पुरी को जाने वाली 18478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस अपने तय समय से छह घंटे 35 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन शाम छह बजकर 10 मिनट के बजाए रात 12 बजकर 45 मिनट पर टाटानगर आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.