Move to Jagran APP

गाय पालने वालों के घर में होता है सुख और समृद्धि का आगमन

जागरण संवाददाता जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर के बिष्टुपुर क्यू रोड स्थित आध्र भक्त

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 05:32 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 05:32 PM (IST)
गाय पालने वालों के घर में होता है सुख और समृद्धि का आगमन
गाय पालने वालों के घर में होता है सुख और समृद्धि का आगमन

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर के बिष्टुपुर क्यू रोड स्थित आध्र भक्त कोलाट समाजम मैदान में रविवार को विधि विधान के साथ गोपाष्टमी पर गाय माता की पूजा की गई। सबसे पहले पवित्र जल से गाय माता के पैर धोए गए। फिर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गाय माता की पूजा अर्चना की गई। गाय माता को माल्यार्पण और लाल कपड़ा ओढ़ाया गया। उन्हें बतौर प्रसाद गुड़ भी खिलाया गया। अंत में गाय माता के चारों पैर और सिर को स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया गया। बड़ी संख्या में एक एक भक्तों ने गाय माता का आशीर्वाद लिया।

prime article banner

इस मौके पर मुख्य रूप से बिष्टुपुर आध्र भक्त श्री राम मंदिरम के पूर्व अध्यक्ष सीएच शकरराव ने कहा कि गाय माता हैं। उनका गोबर, मूत्र भी अमृत के समान है। दूध की तो बात ही कुछ और है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी हैं। गाय पालने वालों के घर में हमेशा सुख की बरसात होती है। गाय को पूरी दुनिया में सम्मान के नजर से देखा जाता है। हर व्यक्ति को गाय को सम्मान देना चाहिए। गाय माता को किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं होना चाहिए।

इस मौके पर बीआरसी राव उर्फ रामू, सीएच गोविंदराव, मिथिलेश, गणेश, पिंटू, सुरेश, किरण देवी, खुशबू कुमारी समेत अन्य मौजूद थे। इन सभी ने भी गाय की विशेषताओं का वर्णन करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को घर में कम से कम एक गाय जरूर पालना चाहिए। इससे सुख व समृद्धि दोनों का आगमन होता है।

गौरतलब है कि दक्षिण भारत पंचाग के अनुसार भी काíतक मास के अष्टमी के दिन गौअष्टमी धूमधाम के साथ मनाई जाती है। गाय माता की पूजा करने के लिए कई लोग बिष्टुपुर राम मंदिर पहुंचे थे, लेकिन वहा गाय माता नहीं देख कर लोग निराश होकर लौट गए। मालूम हो कि मंदिर परिसर में रहने वाली गायों को गोशाला में दे दिया गया है, ताकि उनका लालन-पानल सही ढंग से नियम पूर्वक हो सके। कई सदस्यों ने अपने मोहल्ले तथा गौशाला जाकर भी पूजा अर्चना की। इस दौरान जमशेदपुर एवं चाकुलिया के गौशाला में भी गोपाष्टमी की धूम रही। लोगों ने एक-एक कर गाय माता की पूजा अर्चना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.