Move to Jagran APP

पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल के घर चोरी, पद्मश्री सम्मान भी ले गए चोर Jamshedpur News

देश की जानी-मानी पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल के घर में चोरों ने हाथ साफ कर लिय। चोर पद्मश्री सम्‍मान सहित लाखों रुपये के सामान उड़ा ले गए।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 15 Jun 2020 06:11 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2020 06:11 PM (IST)
पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल के घर चोरी, पद्मश्री सम्मान भी ले गए चोर Jamshedpur News
पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल के घर चोरी, पद्मश्री सम्मान भी ले गए चोर Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं।  देश की जानी-मानी पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल के घर में चोरों ने हाथ साफ कर लिय। चोर पद्मश्री सम्‍मान सहित लाखों रुपये के सामान उड़ा ले गए।  चोरी की वारदात जमशेदपुर के कदमा आवास (71 केडी फ्लैट) में हुई । 

loksabha election banner

पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल को भारत सरकार से पद्मश्री सम्‍मान 2013 में मिला था। चोर इसके अलावा नगद 20 हजार रुपये, चांदी के 15 सिक्के और कम्पूयटर के दो हार्ड डिस्क सहित लाखों के सामान ले गए। घटना की रात प्रेमलता अग्रवाल के घर पर कोई नहीं था। प्रेमलता अग्रवाल अपने परिवार के साथ दूसरे आवास पर थीं। 

कमरे का शीशा तोड़कर दिया चोरी को अंजाम

सोमवार की सुबह पांच  बजे चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर सिटी एसपी सुभाषचंद्र पहुंचे और जांच शुरू की। इस संबंध में प्रेमलता के पति विमल अग्रवाल के बयान पर कदमा थाना में मामला दर्ज किया गया है। विमल अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह पांच बजे जब वे अपने 71 केडी फ्लैट आवास पर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजा का कुछ हिस्सा टूटा हुआ है। ताला खोलकर घर के अंदर प्रवेश करने पर देखा कि मुख्य दरवाजा के ऊपर रोशनदान टूटा हुआ है। अंदर के कमरे का शीशा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।  

 पर्वतारोहण करनेवाली भारत की पहली उम्रदराल हैं प्रेमलता

प्रेमलता अग्रवाल भारत की पहली उम्रदराज महिला हैं, जिन्होंने 48 साल की उम्र में  20 मई 2011 को एवरेस्ट का शिखर छुआ था। वहीं 50 वर्ष की उम्र में 23 मई 2013 को उत्तरी अमेरिका के अलास्का के माउंट मैकेनले को फतह करके उन्होंने नई उपलब्धि हासिल की। इस पर्वत शिखर पर चढ़ने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं। सातों महाद्वीपों के शिखर पर चढ़ने वाली प्रेमलता एक कुशल गृहिणी हैं। उन्होने 35 वर्ष की उम्र के बाद पहली बार पर्वतारोहण से नाता जोड़ा। वर्ष 1984 में लगभग 29 साल की उम्र में एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला का गौरव हासिल करने वाली बछेंद्री पाल भी उनके अभियान की निगरानी कर रही थी। बछेंद्री के प्रोत्साहित किए जाने पर उन्होंने दार्जिलिंग से पर्वतारोहण की शिक्षा प्राप्त की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.