टोल ब्रिज पहुंचा युवक, साइकिल खड़ी कर कूद गया नदी में Jamshedpur News
कदमा टोल ब्रिज से गुरुवार की दोपहर एक व्यक्ति खरकई नदी में कूद गया है। नदी में कूदने से उसकी मौत हो गई है।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। कदमा टोल ब्रिज से गुरुवार की दोपहर एक व्यक्ति खरकई नदी में कूद गया है। नदी में कूदने से उसकी मौत हो गई है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कदमा पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक व्यक्ति कदमा की तरफ से साइकिल से आया और चप्पल उतारने के बाद साइकिल खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने आज शाम शव निकालने से मना कर दिया है।
अब पुलिस शुक्रवार को गोताखोर लगाकर शव निकलवाएगी। गौरतलब है कि 15 दिन में टोल ब्रिज से कूदने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले एक बर्मामाइंस का युवक भी किसी टोल ब्रिज से कूदकर जान दे दी थी।
युवक के नदी में कूदने के बाद उसकी साइकिल के पास एकत्रित भीड़
सुसाइड प्वाइंट बनता जा रहा टोल ब्रिज
आदित्यपुर टोल ब्रिज व सोनारी दोमुहानी में बना नया पुल सुसाइड प्वाइंट बनता जा रहा है। आए दिन नदी में छलांग लगा आत्महत्या कर लेने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते 9 महीनों में अब तक छह से भी अधिक लोग इन पुलों से कूद कर अपनी जान दे चुके हैं। अभी तक प्रशासनिक स्तर पर इस तरह की घटनाओं को रोकने को कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
जबतक मानगो पुल पर जाली नहीं लगी थी तो इस पुल से कूदकर आत्महत्या करने की घटनाएं होती रहती थी। प्रशासन की पहल पर 2016 में मानगो पुल पर जाली लगवाया गया। उसके बाद पुल से कूदकर जान देने की घटनाएं रुकी। कुछ लोगों ने जाली फांद कर कूदने का प्रयास किया लेकिन समय रहते उन्हें बचा लिया गया। खरकई पुल में जाली नहीं लगी है।
अप्रैल से लेकर अबतक इस पुल से कूदने से कर तीन लोगों की जान जा चुकी है। विगत 13 अप्रैल 2019 को बिष्टुपुर स्थित एक मॉल की सफाईकर्मी आदित्यपुर कुलुपटांगा निवासी महिला मंजू महतो ने खरकई पुल से कूदकर अपनी जान दे दी थी। 27 सितंबर 2019 को बागबेड़ा रोड एक स्थित पानी टंकी के पास रहने वाली महिला ने अपने तीन साल के एक बेटे के साथ खरकई पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। महिला तो बच गई परंतु उसका तीन साल के पुत्र की जान चली गई। इसी तरह विगत 10 जनवरी को खरकई पुल से कूदकर 30 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी।