B.ED Admission Examination Result Jharkhand : इंतजार खत्म, झारखंड में बीएड एडमिशन की पहली मेधा सूची 10 को
झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (जेसीईसीईबी) झारखंड में बीएड नामांकन की पहली मेधा सूची 10 जनवरी को जारी करेगा। उसके बाद मेधा सूची के अनुसार नामांकन प्रक्रिया जारी करेगी। मेधा सूची में प्रवेश परीक्षा के लिए जेसीइसीईबी को आवेदित छात्रों के ही नाम होंगे।
जमशेदपुर, जासं । झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (जेसीईसीईबी) झारखंड में बीएड नामांकन की पहली मेधा सूची 10 जनवरी को जारी करेगा। उसके बाद मेधा सूची के अनुसार नामांकन प्रक्रिया जारी होगी। मेधा सूची में प्रवेश परीक्षा के लिए जेसीइसीईबी को आवेदित छात्रों के ही नाम होंगे। अगर सीट नहीं भरते हैं इस पर विचार सरकार करेगी।
पहली मेधा सूची के प्रकाशन की जानकारी मिलने पर कोल्हान विश्वविद्यालय के वोकेशनल विभाग की ओर से सभी बीएड कालेज के प्रिंसिपलों की बैठक कुलपति प्रोफेसर गंगाधर पंडा की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के मुख्यालय चाईबासा में आयोजित हुई। इसमें संशोधित पाठ्यक्रमों के साथ नामांकन की पूरी प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें मेधा सूची के आने वाली दिशा-निर्देशों का प्राचार्यो से अवलोकन करने को कहा गया तथा उसके बाद कमेटी गठित कर कालेजों में नामांकन कार्य प्रारंभ करने का निर्देश कुलपति की ओर से दिया गया। मालूम हो कि बीएड एडमिशन की प्रतीक्षा तीन माह से छात्र कर रहे हैं।
सीधे एडमिशन की चाहत रखने वाले कालेज हुए मायूस
कोविड-19 के कारण राज्य सरकार की ओर से बीएड में सीधे एडमिशन की घोषणा की गई थी। इसमें पूर्व की प्रक्रियाओं का पालन होना था। इसमें निजी बीएड कालेज की चेहरे भी खिल गए थे। अब मेधा सूची जारी करने की घोषणा से इन कालेजों के चेहरे मायूस हो गए हैंं। सभी यह मान बैठे थे इस बार पुरानी परंपरा के अनुसार यानि यूजी एवं पीजी के माक्र्स के आधार पर बीएड में एडमिशन होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। अब उन्हें फिर से जेसीईसीईबी या उच्च शिक्षा विभाग के अगले निर्देश का इंतजार करना पड़ेगा। पहली मेधा सूची में कालेज वार आवंटित सीटों के अनुसार दी जाएगी।
कोल्हान के किस कॉलेज में कितनी बीएड की सीटें
कॉलेज का नाम - सीट
1. जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज - 200
2. बहरागोड़ा कॉलेज - 100
3. ग्रेजुएट कॉलेज - 100
4. को-ऑपरेटिव कॉलेज - 100
5. महिला कॉलेज चाईबासा - 100
6. श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन आदित्यपुर - 100
7. इस्टीट्यूशन फॉर एजुकेशन, सरायकेला - 100
8. मधूसूदन महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, चक्रधरपुर - 100
9. विवेकानंद इंस्टीट्टयूट फॉर एजुकेशन, गालूडीह - 100
10. जामिनी कांत बीएड कॉलेज, शालबनी - 100
11. जेकेएम बीएड कॉलेज, शालबनी - 100
12. डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कदमा - 100