Jharkhand : यहां 'पैराशूट' दिखने से मचा हड़कंप, देखने उमड़े लोग; शारीरिक दूरी की उड़ी धज्जियां
झारखंड के कोल्हान के एक जिले में उस वक्त हरकंप मच गया जब पॅराशूट जैसा कुछ दिखा। इसे देखने के लिए इतने लोग उमड़े कि पूछिए मत।
ईचागढ़, जेएनएन। झारखंड के कोल्हान के एक जिले में उस वक्त हरकंप मच गया जब पॅराशूट जैसा कुछ दिखा। इसे देखने के लिए इतने लोग उमड़े कि पूछिए मत। शारीरिक दूरी की जैसी की तैसी हो गई। ऐसे में समझ सकते हैं कि लॉकडाउन-2 की यहां क्या हालत है।
यह वाकया है सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र के लेटेमदा का। यहां एक तालाब में बुधवार सुबह करीब 6 बजे पैराशूट जैसा अजूबा सामान देखा गया। इसके बाद कोनोकान खबर फैल और कयासों के बीच अटकलों का बाजार गर्म होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गगया। तथाकिथत पैराशूट को देखने को सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी। कयासों का आलम यह रहा कि कई लोग इसे बम समझने लगे, तो कई लोग इसे कोरोना वायरस फैलाने का यंत्र समझने लगे। इसके बाद स्थानीय लोगो ने तिरुलडीह थाना की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद तिरुलडीह थाना की पुलिस दल-बल के साथ तालाब के पास पहुंची और उक्त सामान की जांच में जुट गयी।
बीस मिनट की मशक्कत के बाद तालाब से निकला यंत्र
क रीब बीस मिनट की मशक्कत के बाद इसे बांस के डंडे के सहारे पुलिस ने बाहर निकाला। इसमें से एक पैराशूट जैसा यंत्र था। वही तालाब के अंदर एक किट भी मिला। उसपर 'इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट' (गवर्मेंट ऑफ इंडिया) लिखा हुआ था । पता लोधी रो न्यू दिल्ली लिखा हुआ था दोनों यंत्र को निकालने के बाद तिरुलडीह थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह ने कहा कि उक्त समान मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट का ही लगता है। उन्होंने अनुमान लगाया कि इसे प्रयोग के लिए छोड़ा गया होगा। वैसे पुलिस इसे अपने कब्जे में लेकर तिरुलडीह थाना ले गयी। थाना प्रभारी ने कहा कि इसकी गहराई से जांच की जाएगी और वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।