Move to Jagran APP

मंत्री बन्ना गुप्ता की पहल का दिखने लगा असर, जमशेदपुर पश्चिमी क्षेत्र में दिख रहे ये बदलाव Jamshedpur News

Banna Gupta. जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री (स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन विभाग) बन्ना गुप्ता ने पिछले दिनों जो पहल की थी उसका असर उनके विधानसभा क्षेत्र में दिखने लगा है। बनाए गए प्रभारी संजीदा हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 10 Dec 2020 02:11 PM (IST)Updated: Thu, 10 Dec 2020 02:11 PM (IST)
मंत्री बन्ना गुप्ता की पहल का दिखने लगा असर, जमशेदपुर पश्चिमी क्षेत्र में दिख रहे ये बदलाव Jamshedpur News
जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र की लगभग आधी आबादी मानगो में रहती है।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह  झारखंड सरकार के मंत्री (स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन विभाग) बन्ना गुप्ता ने पिछले दिनों जो पहल की थी, उसका असर उनके विधानसभा क्षेत्र में दिखने लगा है।

loksabha election banner

बन्ना गुप्ता ने अपने क्षेत्र में विकास को गति देने के उद्देश्य से बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के लिए अलग-अलग प्रभारी बनाया था। उन्हें उनका कार्य और अधिकार भी बताया था। उन्हें यह भी बताया था कि उन्हें जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र को किस तरह विकसित बनाना है। क्षेत्र में विकास कार्य को गति देने के उद्देश्य से कार्यों का विकेंद्रीकरण करते हुए सभी प्रतिनिधियों को जल्द से जल्द कार्यों का निष्पादन कराकर सूचित करने को कहा गया है।

 छह महीने के लिए दी गई है जिम्‍मेदारी

विदित हो कि यह जिम्मेदारी छह महीने के लिए दी गई है। कार्य और गुणवत्ता की समीक्षा के बाद इसमें फेरबदल किया जा सकता है। इसका परिणाम यह हुआ है कि सभी प्रतिनिधि जी-जान से अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में जुट गए हैं। मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ओंकारनाथ सिंह ने मंत्री के इस कदम का स्वागत करते हुए बताया कि यह नायाब तरीका क्षेत्र के चतुर्दिक विकास को गति देगा और मंत्री बन्ना गुप्ता की जनता में विश्वसनीयता बढ़ेगी। सफाई के विशेष अभियान को गति देते हुए मंत्री के प्रतिनिधि सुबोध पाल ने गुरुवार को मानगो विकास समिति के अध्यक्ष से संपर्क किया और बेहतर मानगो के निर्माण में मार्गदर्शन मांगा। इस पर ओंकारनाथ सिंह ने सभी सकारात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर हर्षित सिंह अध्यक्ष छात्र शाखा मानगो विकास समिति, किरण सिंह अध्यक्ष मानगो विकास समिति महिला शाखा सहित आधी आबादी रहती मानगो इलाके में अनेक सफाई कर्मचारी मौजूद थे।

आधी आबादी रहती है मानगो में 

ज्ञात हो कि जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र की लगभग आधी आबादी मानगो में रहती है। जमशेदपुर के कंपनी क्षेत्र से सटा होने के कारण यहां के लोगों की उम्मीदें भी ज्यादा है, लेकिन उस हिसाब से मानगो नगर निगम काम नहीं कर पाता है। ऐसे में यहां के लोग हर समस्या की शिकायत विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता से करते रहते हैं। इसी को देखते हुए बन्ना गुप्ता ने विधानसभा चुनाव के एक वर्ष पूरा होने पर इस क्षेत्र में अलग-अलग विभाग के प्रभारी बनाए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.