Move to Jagran APP

बाइक सवार ने महिला को पहले धक्का मार ध्यान भटकाया फिर छीना चेन

मऊभंडार थाना क्षेत्र के हाथीजोबड़ा में शुक्रवार की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे के आसपास दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन की छिनतई की गई। बाइक सवार ने महिला को पहले बाइक से हल्का धक्का मारकर ध्यान भटकाया व फिर उसके गले से चेन छीनकर फरार हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 07:30 AM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 07:30 AM (IST)
बाइक सवार ने महिला को पहले धक्का मार ध्यान भटकाया फिर छीना चेन
बाइक सवार ने महिला को पहले धक्का मार ध्यान भटकाया फिर छीना चेन

संवाद सहयोगी, घाटशिला : मऊभंडार थाना क्षेत्र के हाथीजोबड़ा में शुक्रवार की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे के आसपास दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन की छिनतई की गई। बाइक सवार ने महिला को पहले बाइक से हल्का धक्का मारकर ध्यान भटकाया व फिर उसके गले से चेन छीनकर फरार हो गया। सोने के चेन की कीमत लगभग एक लाख बताई जा रहीं है। हाथीजोबड़ा निवासी राकेश अग्रवाल की पत्नी सुनीता अग्रवाल अपनी ममेरी सास सोनी देवी के साथ पैदल घर आ रही थी। इसी क्रम में मुंह में मास्क व सर पर काले रंग के हेलमेट पहने एक बाइक सवार ने महिला को पीछे से हल्का बाइक से धक्का मारा। जिसपर महिला सुनीता अग्रवाल की ममेरी सास ने बाइक सवार को सही तरीके से बाइक चलाने की बात कहने के लिए उसके पास जाने लगी। लेकिन तब तक बाइक सवार महिला के गले से चेन छीनकर भाग निकला। चेन छिनतई के कारण महिला के गले में खरोंच भी आए। महिला ने इसकी सूचना अपने पति राकेश अग्रवाल को दी। इसके बाद घटना की सूचना मऊभंडार टीओपी की पुलिस को दिया गया। घटना कि सूचना मिलने के बाद डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, पुलिस निरीक्षक संदीप रंजन, एसआइ श्रीकांत कुमार, एएसआइ असगर अली, भुवन महतो घटनास्थल पर पहुंचे। डीएसपी ने स्थल पर जाकर घटनाक्रम की जानकारी ली है। इसके बाद पुलिस ने आस-पास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस ने त्वरित मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के शिकायत के आधार पर टीओपी में मामला दर्ज किया गया है। घटनास्थल से 300 मीटर की दूरी पर पहले भी हो चुकी है छिनतई : हाथीजोबड़ा के जिस मोहल्ले में शुक्रवार को महिला के गले से सोने के चेन की छिनतई की घटना हुई है। वहीं से महज लगभग 300 मीटर की दूरी पर ही पहले भी महिला के गले से चेन छिनतई की घटना हो चुकी है। अब दोबारा उसी मोहल्ला में चेन छिनतई की घटना से लोग डरे सहमे है। खासकर महिलाओं में इस घटना के बाद डर का माहौल है। चेन छिनतई की घटना दोबारा होने से पुलिस के समक्ष भी घटना के उद्भेदन को लेकर एक चुनौती बनी हुई है। घाटशिला व मऊभंडार क्षेत्र में दर्जनों चेन छिनतई की हो चुकी है घटना : पिछले कुछ वर्षों में घाटशिला थाना क्षेत्र व मऊभंडार थाना क्षेत्र में दर्जनों चेन छिनतई की घटनाएं हो चुकी है। कई गली मोहल्लों में महिलाओं के गले से बाइक सवार चेन की छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे चुके है। इन घटनाओं को अंजाम देने का तरीका लगभग एक समान जैसा है। बाइक सवार अपराधी महिलाओं को टारगेट बनाकर चेन छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे है। लेकिन दर्जनों घटनाएं होने के बाद भी एक भी चेन छिनतई के मामले का उद्भेदन पुलिस नहीं कर पाई है। इससे क्षेत्र की पुलिसिया व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। शहर के थानों में कई प्रभारियों का तबादला हो गया। लेकिन घटनाओं का उद्भेदन नहीं हो सका।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.