Move to Jagran APP

Coronavirus Update : जमशेदपुर में कोरोना से दस की मौत, 639 मिले पॉजिटिव

Covid-19 update शहर में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। सोमवार को फिर दस लोगों की जान चली गई। इसमें आठ महिला व दो पुरुष शामिल हैं। सबसे अधिक सोनारी में कुल चार लोगों की मौत हुई है।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Tue, 20 Apr 2021 06:29 AM (IST)Updated: Tue, 20 Apr 2021 06:29 AM (IST)
Coronavirus Update : जमशेदपुर में कोरोना से दस की मौत, 639 मिले पॉजिटिव
जमशेदपुर में कोरोना से दस की मौत, 639 मिले पॉजिटिव

जमशेदपुर : शहर में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। सोमवार को फिर दस लोगों की जान चली गई। इसमें आठ महिला व दो पुरुष शामिल हैं। सबसे अधिक सोनारी में कुल चार लोगों की मौत हुई है। मृतकों में सोनारी निवासी (60) महिला, सोनारी निवासी (63) पुरुष, सोनारी निवासी (69) पुरुष, सोनारी निवासी (55) महिला, सीतारामडेरा निवासी (59) महिला, बिष्टुपुर निवासी (59) महिला, साकची निवासी (45) महिला, बारीडीह निवासी (52) महिला, जुगसलाई निवासी (39) महिला व कदमा

loksabha election banner

निवासी (54) महिला शामिल हैं। जिले में अभी तक कुल 457 लोगों की मौत हो चुकी है।

साढ़े चार हजार से अधिक लोगों की हुई जांच

पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को कुल चार हजार 652 लोगों की जांच हुई। इसमें 639 लोग पॉजिटिव मिले। सबसे अधिक कदमा, साकची, सोनारी, टेल्को क्षेत्र से मरीज मिले। वहीं, कुल चार हजार 151 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।

किस क्षेत्र में कितने मरीज मिले

क्षेत्र : पॉजिटिव

बागबेड़ा : 21

बहरागोड़ा : 02

बर्मामाइंस : 05

बिष्टुपुर : 20

गोलमुरी : 15

जुगसलाई : 30

कदमा : 105

मानगो : 56

मुसाबनी : 14

परसुडीह : 28

साकची : 54

सिदगोड़ा : 36

सोनारी : 80

टेल्को : 68


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.