Move to Jagran APP

टाटा स्टील के निबंधित कर्मचारी पुत्रों मांग, करें सीधी बहाली Jamshedpur News

टाटा स्टील में 500 कर्मचारी पुत्रों की जल्द ही बहाली निकलने वाली है। लेकिन वर्तमान में लगभग 15 हजार निबंधित कर्मचारी पुत्र हैं और पद केवल 500। इनमें से भी आधे से अधिक निबंधित कर्मचारी पुत्र ऐसे हैं जिनकी आयु सीमा तय 42 वर्ष से अधिक हो चुकी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 15 Mar 2021 05:27 PM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 05:27 PM (IST)
टाटा स्टील के निबंधित कर्मचारी पुत्रों मांग, करें सीधी बहाली Jamshedpur News
मांगों को लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुंचे टिस्को निबंधित कर्मचारी पुत्र।

जमशेदपुर,जासं। टाटा स्टील में 500 कर्मचारी पुत्रों की जल्द ही बहाली निकलने वाली है। लेकिन वर्तमान में लगभग 15 हजार निबंधित कर्मचारी पुत्र हैं और पद केवल 500। इनमें से भी आधे से अधिक निबंधित कर्मचारी पुत्र ऐसे हैं जिनकी आयु सीमा तय 42 वर्ष से अधिक हो चुकी है।

prime article banner

टिस्को निबंधित श्रमिक संघ ने टाटा वर्कर्स यूनियन नेतृत्व से कहा है कि टाटा स्टील में वेतन समझौते के साथ कंपनी में 500 कर्मचारी पुत्रों की बहाली और एनटीटीई के नाम से नई कंपनी बनाने पर भी सहमति बनी थी। जिन कर्मचारी पुत्रों की कंपनी में बहाली नहीं होती है या जो उम्र सीमा के कारण बहाली से वंचित हो गए हैं,उन्हें एनटीटीई में सीधी बहाली का मौका मिले ताकि वे अपना और अपने परिवार का गुजर-बसर कर सकें। पिछले दिनों मोहन पांडेय के नेतृत्व में निबंधित कर्मचारी पुत्रों का एक प्रतिनिधिमंडल यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आर रवि प्रसाद से भी इस मामले में मुलाकात की थी। इस पर पूर्व अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया कि उन्होंने एनटीटीई पर भी समझौता किया है और इसमें किस तरह से निबंधित कर्मचारी पुत्रों को बहाल किए जाएंगे। इसका निर्णय यूनियन की वर्तमान कार्यकारिणी को लेना है। उन्हें ही कंपनी प्रबंधन के साथ मिलकर इसके लिए नियमावली तैयार करना होगा।

उम्मीद भरी निगाहें

ऐसे में निबंधित कर्मचारी पुत्र अपना अस्तित्व बचाने के लिए अब टाटा वर्कर्स यूनियन की वर्तमान कार्यकारिणी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। मार्च माह में 500 कर्मचारी पुत्रों की बहाली होगी तो संभवत इसके बाद एनटीटीई की दिशा में पहल हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.