टाटा स्टील में 33 हजार तक बढ़ा मासिक वेतन, ये रही ग्रेड रिवीजन से जुड़ी पूरी जानकारी Jamshedpur News
टाटा स्टील में सात वर्षों के लिए ग्रेड रिवीजन हो गया है। स्टील ग्रेड 85 न्यू सीरीज के सीटीसी में 92 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
जमशेदपुर, जासं। टाटा स्टील में 21 माह के इंतजार के बाद सोमवार की शाम ग्रेड रिवीजन समझौता हो गया है। नया समझौता सात वर्षो के लिए होगा। कर्मचारियों को दिसंबर 2019 तक वेरिएबल डीए पूर्व की तरह मिलता रहेगा। इसके बाद पहली जनवरी 2020 से कर्मचारियों 20 स्पैन के बाद उन्हें अपने ग्रेड का अंतिम बेसिक का ही डीए मिलेगा।
यूनियन नेतृत्व के अनुसार पिछली बार के समझौते बाद स्टील वेज के सीटीसी (कंसर्न टू ऑपरेट) में 85 फीसदी जबकि न्यू सीरीज के सीटीसी में 92 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अब स्टील वेज कर्मचारियों के औसतन सीटीसी 1.32 लाख रुपये जबकि अधिकतम 2.54 लाख रुपये होगा। वहीं, न्यू सीरीज कर्मचारियों का औसतन सीटीसी 49,500 जबकि अधिकतम 72,175 रुपये होगा। नए समझौते के तहत स्पैन 20 तक रहेगा जबकि 31 दिसंबर 2017 के बाद कर्मचारियों के डीए का 12.75 प्रतिशत उनके बेसिक में जुडेगा। नए समझौते के तहत कर्मचारियों को कुछ नए भत्ते जोड़े गए हैं।
500 कर्मचारी पुत्रों की होगी बहाली
वहीं, अगले तीन वर्षो में कंपनी में नॉन टेक्नीकल पद पर 500 निबंधित कर्मचारी पुत्रों की बहाली भी होगी। इसके अलावे कंपनी में नया एनटीटी के रूप में एक स्ट्रक्चर बनेगा, जिसके तहत वैसे काम जो आउटसोर्स हो चुके हैं, उन्हें इस स्ट्रक्चर के तहत इनसोर्स किया जाएगा ताकि नए रोजगार के रास्ते खुल सके। लेकिन न्यू सीरीज के नीचे भी एक नया ग्रेड बनाए जाने की तैयारी हो रही है।
क्या है स्टील व न्यू सीरीज ग्रेड
टाटा स्टील में दो तरह के ग्रेड स्ट्रक्चर हैं। पहला स्टील ग्रेड, जिसके कर्मचारियों को एनजेसीएस के तहत उनके पहले वेतन बढ़ोतरी का लाभ मिलता था। अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के तहत उनके डीए में बढ़ोतरी होती है। लेकिन एनजेसीएस से बाहर निकलने के बाद यूनियन नेतृत्व ही इसके लिए समझौता करती है। वहीं, कंपनी में न्यू सीरीज ग्रेड भी है जिनके डीए में परप्वाइंट में बढ़ोतरी होती है। टाटा स्टील ने इसके लिए अलग से नया ग्रेड बनाया है जो एनएस-1 से एनएस-12 तक ग्रेड बना है।
मंदी के दौर में बेहतर समझौता
मंदी के दौर में बहुत अच्छा ग्रेड रिवीजन समझौता हुआ है। नए समझौते में स्टील व एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को फिटमेंट के बाद मालूम चलेगा कि उनके वेतन में कितनी बढ़ोतरी हुई है।
-आर रवि प्रसाद, अध्यक्ष, टीडब्ल्यूयू
ये भी जानें
- फरवरी 2019 में मिलेगा कर्मचारियों को ग्रेड रिवीजन का एरियर
- अक्टूबर के वेतन के साथ कर्मचारियों को मिलेगा नया फिटमेंट
- जनवरी 2020 से कर्मचारियों का डीए हो जाएगा फ्रीज
- स्टील व न्यू सीरीज का वेतन समझौता सात वर्षो के लिए मान्य
- न्यू सीरीज के डीए में कोई परिवर्तन नहीं
- 13,500 कर्मचारियों को मिलेगा वेतन बढ़ोतरी का फायदा
- स्टील ग्रेड कर्मचारियों के मिनिमम गारंटेड बेनीफिट (एमजीबी) में औसतन 11,024 रुपये की होगी बढ़ोतरी
-
- पुनरीक्षित वेतनमान---एनएस ग्रेड
- ग्र्रुप पे ग्र्रेड वर्तमान वेतनमान पुनरीक्षित वेतनमान
- ग्र्रुप 1- एनएस1 6750-210-10950- 12825-380-20425-
- 11220-340-18020 17295-505-27395
- एनएस2 11420-350-18420 17495-515-27795
- एनएस3 11620-360-18820 17695-525-28195
- ग्र्रुप 2- एनएस4 13330-400-21330 19405-575-30905
- एनएस5 13580-415-21880 19655-590-31455
- एनएस6 13830-430-22430 19905-605-32005
- ग्र्रुप 3- एनएस7 17420-525-27920 23495-710-37695
- एनएस8 17770-540-28570 23845-725-38345
- एनएस9 18120-555-29220 24195-740-38995
- ग्र्रुप 4-एनएस10 19130-575-30630 25205-770-40605
- एनएस11 19530-595-31430 25605-790-41405
- एनएस12 20030-615-32330 26105-810-42305
-
-
- बेसिक वेतनमान-एनएस ग्रेड
- बेसिक वेतन (31.12.17 तक)- न्यूनतम लाभ
- 11000-11249 3600
- 11250-11499 3698
- 11500-11749 3797
- 11750-11999 3895
- 12000-12249 3993
- 12250-12499 4092
- 12500-12749 4190
- 12750-12999 4288
- 13000-13249 4387
- 13250-13499 4485
- 13500-13749 4584
- 13750-13999 4684
- 14000-14249 4783
- 14250-14499 4883
- 14500-14749 4982
- 14750-14999 5081
- 15000-15249 5181
- 15250-15499 5280
- 15500-15749 5379
- 15750-15999 5479
- 16000-16249 5578
- 16250-16499 5678
- 16500-16749 5777
- 16750-16999 5876
- 17000-17249 5976
- 17250-17499 6075
- 17500-17749 6126
- 17750-17999 6177
- 18000-18249 6228
- 18250-18499 6279
- 18500-18749 6330
- 18750-18999 6381
- 19000-19249 6433
- 19250-19499 6456
- 19500-19749 6480
- 19750-1999 6502
- 20000-20249 6525
- 20250-20499 6548
- 20500-20749 6570
- 20750-20999 6593
- 21000-21249 6616
- 21250-21499 6638
- 21500-21749 6661
- 21750-21999 6684
- 22000-22249 6707
- 22250-22499 6729
- 22500 से ज्यादा 6750
-
-
- टाटा स्टील डी सीरीज --स्टील ग्रेड
- ग्रेड - वर्तमान वेतनमान - पुनरीक्षित वेतनमान
- डी 01 16080-29050 26255-47420
- डी 02 16390-29610 26760-48335
- डी 03 16710-30190 27285-49280
- डी 04 17080-30850 27890-50375
- डी 05 17450-31520 28490-51460
- डी 06 18300-33060 29880-53970
- डी 07 18860-34070 30795-55620
- डी 08 19400-35040 31675-57210
- डी 09 19950-36040 32575-58835
- डी 10 20550-37120 33550-60600
- डी 11 20640-37280 33700-60870
- डी 12 21230-38350 34665-62610
- के 01 17080-30850 27890-50375
- टाटा स्टील डी सीरीज --स्टील ग्रेड
-
-