Move to Jagran APP

टाटा संस के चेयरमैन बोले, जमशेदपुर को बनायेंगे और मॉडर्न एवं स्मार्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि जमशेदपुर को और मॉर्डन व स्मार्ट बनाएंगे। उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप के लिए जमशेदपुर महत्वपूर्ण शहर है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 03 Mar 2019 11:53 AM (IST)Updated: Sun, 03 Mar 2019 12:15 PM (IST)
टाटा संस के चेयरमैन बोले, जमशेदपुर को बनायेंगे और मॉडर्न एवं स्मार्ट
टाटा संस के चेयरमैन बोले, जमशेदपुर को बनायेंगे और मॉडर्न एवं स्मार्ट

जमशेदपुर, जेएनएन। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि जमशेदपुर को और मॉर्डन व स्मार्ट बनाएंगे। उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप के लिए जमशेदपुर महत्वपूर्ण शहर है। संस्थापक दिवस शहर के लिए महत्वपूर्ण पल है। हम मिलकर इस शहर को आगे बढ़ाएंगे। 

loksabha election banner

चेयरमैन एन चंद्रशेखरन टाटा स्टील के संस्थापक जेएन टाटा की 180वी जयंती मनाने जमशेदपुर आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि टाटा समूह के लिए जमशेदपुर हमेशा स्पेशल सिटी रहेगा। जमशेदपुर देश का पहला स्मार्ट सिटी तब से है जब स्मार्ट सिटी का कॉन्सेप्ट और शब्द कोई जानता नहीं था। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील और स्थानीय समुदाय मिलकर काम करेंगे। जब दोनों साथ चलेंगे तो टाटा स्टील और समुदाय का ग्रोथ निश्चित है। उन्होंने पर्वतरोही बछेन्द्री पाल को महिलाओं और युवाओं का रोल मॉडल बताया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जमशेदपुर को और स्मार्ट और मॉर्डन सिटी बनाएंगे।

जेएन टाटा की जयंती पर कई कार्यक्रम

टाटा स्टील के संस्थापक जेएन टाटा की जयंती पर रविवार को मुख्य कार्यक्रम हुआ। इस क्रम में टाटा स्टील से झांकियां निकली। इसमें टाटा समूह की 45 कंपनियां शामिल हुई। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क से झांकियों का अवलोकन किया। इसके बाद चेयरमैन ने टाटा वर्कर्स यूनियन नेताओं से सीधी बात की। उन्होंने यूनियन और प्रबंधन के बीच बेहतर तालमेल की सराहना की और कहा कि यह परंपरा कायम रहनी चाहिए। चेयरमैन सुबह 10 बजे टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने यूनियन के सौ वर्षों के सफर की प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया। इसके बाद चंद्रशेखरन टाटा मोटर्स प्लांट गए। यहां उन्होंने प्लांट परिसर में जेएन टाटा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और अवकाश प्राप्त अधिकारियों से भी मिले।

मुख्यमंत्री ने किया संस्थापक को नमन

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने टाटा समूह के संस्थापक जेएन टाटा को संस्थापक दिवस पर याद किया और उन्हें नमन किया। रघुवर दास टाटा स्टील के कर्मचारी रह चुके हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.