काॅरपोरेट स्तर पर रक्तदान में टाटा मोटर्स अव्वल, 1972 से जारी है सिलसिला Jamshedpur News
सर्वाधिक रक्तदान को लेकर झारखंड एड्स कंट्रोल बोर्ड बीते छह साल से टाटा मोटर्स को सम्मानित कर रहा है।बीते वित्तीय सत्र में कंपनी में 5951 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
जमशेदपुर (जासं)। सामाजिक दायित्व निर्वहन के क्षेत्र में टाटा मोटर्स की अपनी अलग पहचान बन चुकी है। कंपनी स्थापना के बाद 1972 से ही यहां रक्त संग्रह करने का सिलसिला शुरू है। शायद यहीं कारण है कि रक्तदान करने में टाटा मोटर्स पूरे प्रदेश में अव्वल है।
झारखंड में कारपोरेट स्तर पर सर्वाधिक रक्तदान संग्रह करने के लिए कंपनी को कई बार सम्मानित किया गया है। यहां के ब्लड बैंक जमशेदपुर, वालंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन यानि वीबीडीए और रेडक्रास सोसाइटी से भी कई बार पुरस्कृत किया गया है। सर्वाधिक रक्तदान को लेकर झारखंड एड्स कंट्रोल बोर्ड बीते छह साल से टाटा मोटर्स को सम्मानित कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में कंपनी में कुल 5951 यूनिट रक्त संग्रह हुआ है। इस सत्र में कंपनी में 35 बार मास ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है।
100 बार रक्तदान करनेवाले कर्मचारी भी
100 बार रक्तदान करने वाले एक कर्मचारी, पचास बार रक्तदान करने वाले चार व 25 बार रक्तदान करने वाले कर्मचारियों की संख्या 84 है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में यह आंकड़ा पार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में कंपनी के 90 कर्मचारी गोल्डेन डोनर्स, 25 कर्मचारी प्लेटीनियम डोनर्स, 19 कर्मचारी डाइमंड डोनर्स हैं। वहीं शहर में 41 सेंचुरियन डोनर्स हैं। उसमें से 19 डोनर्स टाटा मोटर्स के कर्मचारी हैं।
2017-18 में मिला अवार्ड
सर्वाधिक रक्तदान करने के लिए वित्तीय सत्र 2017-18 में टाटा मोटर्स को कई अवार्ड मिले हैं। जिसमें जमशेदपुर ब्लड बैंक, वीबीडीए व ईस्ट सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से कंपनी को बेस्ट कारपोरेट अवार्ड मिला है। इसमें ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं। वहीं सर्वाधिक रक्त संग्रह कराने के लिए झारखंड सरकार के एड्स कंट्रोल सोसाइटी की ओर से भी बेस्ट कारपोरेट अवार्ड से टाटा मोटर्स को नवाजा गया है।