Tata motors में छह जुलाई को रहेगा ब्लॉक क्लोजर, नहीं हाेगा उत्पादन
टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में छह जुलाई को ब्लॉक क्लोजर रहेगा। कंपनी के प्लांट हेड ने बुधवार को संबंधित नोटिस जारी किया है।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 05:50 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2019 05:50 PM (IST)
जमशेदपुर, जेएनएन। टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में छह जुलाई को ब्लॉक क्लोजर रहेगा। क्लोजर से संबंधित नोटिस बुधवार को प्लांट हेड के हस्ताक्षर से जारी किया गया। क्लोजर की सूचना सभी विभागों के प्रमुखों को दी गई है।
इससे पूर्व कंपनी के ट्रांसमिशन डिविजन में 29 जून और एक जुलाई को ब्लॉक क्लोजर रख गया था। शुक्रवार को कंपनी प्रबंधन ने इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया थ। दोनों दिन फिजिकल वेरीफिकेशन इनवेंट्री हुई थी। जिसमें उत्पादित वाहनों की गिनती की गई। कंपनी प्रबंधन ने इन दोनों दिन जिन कर्मचारियों को काम से मुक्त रखा उन्हें इसे प्रीविलेज लीव (पीएल) से एडजस्टमेंट किया जाएगा। वहीं, कुछ कर्मचारियों को फिजिकल वेरीफिकेशन के लिए ड्यूटी पर बुलाया गया था। उन्हें अपने विभाग में रिपोर्ट करने को कहा गया था। सभी क्लोजर में यही नियम लागू होता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें