Move to Jagran APP

टाटा मोटर्स में ग्रेड रिवीजन कराने की कवायद

जासं जमशेदपुर टाटा मोटर्स में समय रहते ग्रेड रिवीजन कराने की तैयारी कर ली गई है। प्रबंध्

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 08:09 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 06:57 AM (IST)
टाटा मोटर्स में ग्रेड रिवीजन कराने की कवायद
टाटा मोटर्स में ग्रेड रिवीजन कराने की कवायद

जासं, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में समय रहते ग्रेड रिवीजन कराने की तैयारी कर ली गई है। प्रबंधन-यूनियन के साथ हुई चार दौर की वार्ता के बाद समझौते के आसार बढ़ गए हैं। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो चालू माह में ही ग्रेड समझौता कर लिया जाएगा।

loksabha election banner

सोमवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई है जिसमें प्रबंधन के साथ हुई चार दौर की वार्ता की जानकारी दी जाएगी। वहीं ग्रेड के ढांचे व विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा की जाएगी।

पुणे की तर्ज पर इस बार भी तीन साल के लिए ग्रेड रिवीजन किया जाएगा। पुणे फार्मूले के तहत तीन साल में कर्मचारियों को बढ़े हुए वेतन व अन्य भत्ते का लाभ मिलेगा। यहां कर्मचारियों को पहली बार समय पर ग्रेड रिवीजन होने जा रहा है। समय पर कर्मचारियों का ग्रुप प्रमोशन कराने के बाद टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व प्रबंधन की नजर अब कर्मचारियों के वेज पर है। कर्मचारियों का ग्रेड एक अप्रैल-19 से लंबित हो गया है। यूनियन की ओर से 51 सूत्रीय मांग पत्र प्रबंधन को सौंपा जा चुका है। यूनियन का मानना है कि चालू माह में कर्मियों का ग्रेड समझौता होगा ताकि उन्हें ग्रेड का एरियर नहीं देना पड़े। यूनियन की कमेटी मीटिंग में समय पर ग्रेड कराने की घोषणा हुई थी। जानकारी हो कि टाटा मोटर्स कर्मचारियों का पिछला ग्रेड रिवीजन 16 माह बाद हुआ था। एक अप्रैल-16 से ग्रेड रिवीजन लंबित था जो 31 जुलाई 2017 में किया गया। टेल्को वर्कर्स यूनियन का आपसी विवाद लंबित ग्रेड का कारण था। यूनियन नेता आपस में ही लड़ते रहे, प्रबंधन के साथ उनकी कभी नहीं बनी। फिर जब नई यूनियन का नेतृत्व आरके-तोते ने संभाली पंद्रह दिन के अंदर ग्रेड पर मुहर लगी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.